JEE Advanced 2026 में महिलाओं का बड़ा रिकॉर्ड, पहली बार 10 हजार पार हुआ आंकड़ा

JEE Advanced 2026 में महिलाओं का बड़ा रिकॉर्ड, पहली बार 10 हजार पार हुआ आंकड़ा


JEE Advanced 2026: इंडियन इंस्टीट्यूट्स ऑफ टेक्नोलॉजी यानी IIT में एडमिशन के लिए होने वाली JEE Advanced परीक्षा में इस साल महिला उम्मीदवारों ने नया रिकॉर्ड बनाया है. 2026 में पहली बार पिछले छह साल के दौरान 10 हजार से ज्यादा महिला उम्मीदवार JEE Advanced क्वालिफाई करने में सफल रही हैं. इस साल कुल10,107 महिला उम्मीदवारों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है. वहीं दूसरी ओर General और OBC-NCL कैटेगरी के क्वालिफिकेशन रेट में गिरावट दर्ज की गई है.

IIT रुड़की की ओर से जारीजॉइंट इम्प्लीमेंटेशन कमेटी की रिपोर्ट में JEE Advanced 2026 के आंकड़ों और अलग-अलग कैटेगरी के रिजल्ट की पूरी तस्वीर सामने आई है. रिपोर्ट से पता चलता है कि महिला उम्मीदवारों के क्वालिफिकेशन रेट में बढ़ोतरी हुई है जबकि General और OBC-NCL में गिरावट देखने को मिली है. SC, ST और EWS कैटेगरी में क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों की संख्या भी पिछले साल के मुकाबले बढ़ी है.

43 हजार से ज्यादा महिलाओं के रजिस्ट्रेशन

JEE Advanced 2026 में अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए कुल43,112 महिला उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से40,562 महिलाएं दोनों पेपर में शामिल हुईं. दोनों पेपर देने वाली इन महिला उम्मीदवारों में से 10,107 उम्मीदवार क्वालिफाई हुईं.इस साल रजिस्टर्ड महिला उम्मीदवारों का क्वालिफिकेशन रेट 23.4 प्रतिशत रहा. पिछले साल यानी 2025 में यह दर 21.7 प्रतिशत थी. इस तरह एक साल में महिला उम्मीदवारों के क्वालिफिकेशन रेट में बढ़ोतरी हुई है. सबसे खास बात यह है कि पिछले छह साल में पहली बार JEE Advanced क्वालिफाई करने वाली महिला उम्मीदवारों की संख्या 10 हजार के पार पहुंची है.

280 अंक हासिल कर AIR 77 हासिल की

JEE Advanced 2026 में महिला उम्मीदवारों के बीच सबसे ज्यादा अंक हासिल करने वाली उम्मीदवार ने कुल 280 अंक प्राप्त किए. उन्हें मैथमैटिक्स में 101 अंक, फिजिक्स में 86 अंक और केमिस्ट्री में 93 अंक मिले.इस स्कोर के साथ उनकीऑल इंडिया रैंक 77 रही.रिपोर्ट के मुताबिक JEE Advanced 2026 में एडमिशन पाने वाली कुल 3,814 महिला उम्मीदवारों में से37 महिलाओं को जेंडर-न्यूट्रल पूल के जरिए सीट मिली.

महिलाओं के लिए 3,814 फीमेल-ओनली सीटें अलॉट

JEE Advanced 2026 में महिला उम्मीदवारों के लिए कुल 3,814 फीमेल-ओनली सीटें अलॉट की गईं. इन सीटों में फीमेल सुपरन्यूमरेरी सीटें भी शामिल हैं. इसके अलावा 37 महिला उम्मीदवारों ने जेंडर-न्यूट्रल पूल के जरिए भी एडमिशन हासिल किया.इस तरह इस साल महिला उम्मीदवारों की भागीदारी के साथ-साथ उनके एडमिशन से जुड़े आंकड़े भी खास रहे हैं. पिछले छह साल में पहली बार क्वालिफाई करने वाली महिलाओं की संख्या 10 हजार से ज्यादा होना इस परीक्षा के आंकड़ों में एक महत्वपूर्ण बदलाव है.

17 मई को दो सेशन में हुई थी JEE Advanced 2026 परीक्षा

JEE Advanced 2026 की परीक्षा 17 मई 2026 को दो सेशंस में आयोजित की गई थी. परीक्षा के लिए कुल 1,87,389 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से 1,79,694 उम्मीदवार दोनों पेपर में शामिल हुए.दोनों पेपर देने वाले उम्मीदवारों में से कुल 56,880 उम्मीदवार JEE Advanced में क्वालिफाई हुए. परीक्षा के ओवरऑल आंकड़ों के साथ अलग-अलग कैटेगरी में क्वालिफिकेशन का पैटर्न भी इस साल बदला हुआ नजर आया.

जनरल कैटेगरी वालों की संख्या और रेट दोनों घटे

महिला उम्मीदवारों के आंकड़ों के उलट जनरल कैटेगरी में क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. 2025 में जनरल कैटेगरी के16,154 उम्मीदवार JEE Advanced में क्वालिफाई हुए थे. 2026 में यह संख्या घटकर 15,883 रह गई.जनरल कैटेगरी का क्वालिफिकेशन रेट भी कम हुआ है. 2025 में यह 43 प्रतिशत था, जबकि 2026 में घटकर39.8 प्रतिशत रह गया यानी इस कैटेगरी में क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों की संख्या के साथ-साथ क्वालिफिकेशन रेट में भी कमी आई है.

SC और ST कैटेगरी में बढ़े क्वालिफाई उम्मीदवार

JEE Advanced 2026 में SC और ST कैटेगरी के क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. पिछले साल SC कैटेगरी का क्वालिफिकेशन रेट 9.8 प्रतिशत और ST कैटेगरी का क्वालिफिकेशन रेट 8.1 प्रतिशत था. इस साल इन दोनों कैटेगरी में क्वालिफिकेशन के आंकड़ों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.2026 में 15,856 SC उम्मीदवार JEE Advanced में क्वालिफाई हुए, जबकि 2025 में यह संख्या 12,499 थी. इसी तरह ST कैटेगरी में 2026 में 6,379 उम्मीदवार क्वालिफाई हुए जबकि 2025 में 5,008 उम्मीदवार सफल हुए थे.

EWS कैटेगरी में भी बढ़ी क्वालिफाई उम्मीदवारों की संख्या

EWS यानी इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन कैटेगरी में भी क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों की संख्या बढ़ी है. 2025 में EWS कैटेगरी के 6,291 उम्मीदवार JEE Advanced में क्वालिफाई हुए थे. 2026 में यह संख्या बढ़कर 6,377 हो गई.इस तरह EWS में भी पिछले साल के मुकाबले क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

OBC-NCL में क्वालिफिकेशन रेट और संख्या दोनों में गिरावट

OBC कीनॉन-क्रीमी लेयर यानी OBC-NCL कैटेगरी में इस साल क्वालिफिकेशन रेट कम हुआ है. 2025 में OBC-NCL उम्मीदवारों का क्वालिफिकेशन रेट 18.2 प्रतिशत था जो 2026 में घटकर 17.5 प्रतिशत रह गया.क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों की संख्या में भी गिरावट आई है. 2025 में OBC-NCL कैटेगरी से 12,606 उम्मीदवार क्वालिफाई हुए थे जबकि 2026 में यह संख्या घटकर 12,385 रह गई. इस तरह महिला उम्मीदवारों के साथ SC, ST और EWS कैटेगरी में क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों की संख्या बढ़ी, जबकि जनरल और OBC-NCL कैटेगरी में गिरावट दर्ज की गई.

JEE Main से 2.50 लाख से ज्यादा उम्मीदवार

जॉइंट इम्प्लीमेंटेशन कमेटी की रिपोर्ट में JEE Advanced के लिए उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई है. JEE Main 2026 के प्रदर्शन के आधार पर कैटेगरी के अनुसार टॉप 2,50,000 उम्मीदवारों को JEE Advanced 2026 में शामिल होने के लिए शॉर्टलिस्ट करने का फैसला किया गया था हालांकि परसेंटाइल के एक जगह आने यानी बंचिंग ऑफ परसेंटाइल्स की वजह से JEE Main 2026 से कुल 2,50,174 उम्मीदवारों को JEE Advanced 2026 के लिए योग्य घोषित किया गया. इस संख्या में 394 विदेशी उम्मीदवार और 2,058 OCI/PIO उम्मीदवार शामिल नहीं थे.

क्राइटेरिया में बदलाव

रिपोर्ट के मुताबिक JEE Advanced 2026 के लिए क्वालिफाइंग क्राइटेरिया में भी बदलाव किया गया था. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि उपलब्ध सीटों की संख्या की तुलना में हर कैटेगरी में कम से कम दोगुने उम्मीदवार JEE Advanced के लिए क्वालिफाई कर सकें.इसी उद्देश्य से क्वालिफाइंग क्राइटेरिया को रिलैक्स किया गया. इसका मतलब यह था कि हर कैटेगरी में उपलब्ध सीटों के मुकाबले पर्याप्त संख्या में उम्मीदवार अगले चरण तक पहुंच सकें और एडमिशन की प्रक्रिया में पर्याप्त विकल्प उपलब्ध रहें.

IIT खडगपुर में सबसे ज्यादा 1,952 सीटें अलॉट

JEE Advanced 2026 के बाद IITs में सीटों के अलॉटमेंट के आंकड़ों की बात करें तो IIT खडगपुर में सबसे ज्यादा 1,952 सीटें अलॉट की गईं. इसके बाद IIT BHU में 1,590 सीटें, IIT बॉम्‍बे में 1,366 सीटें और IIT रूडकी में 1,357 सीटें अलॉट की गईं.इसी तरह IIT दिल्‍ली में 1,251 सीटें, IIT कानपुर में 1,241 सीटें,IIT धनबाद में 1,215 सीटें और IIT मद्रास में 1,122 सीटें अलॉट की गईं.JEE Advanced 2026 के आंकड़े इस बार कई वजहों से खास रहे हैं. सबसे बड़ा बदलाव महिला उम्मीदवारों के प्रदर्शन में दिखाई दिया जहां पहली बार छह साल में 10 हजार से ज्यादा महिलाओं ने परीक्षा क्वालिफाई की. वहीं जनरल और OBC-NCL कैटेगरी में क्वालिफिकेशन रेट और कुछ मामलों में क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों की संख्या में गिरावट आई. दूसरी ओर SC, ST और EWS कैटेगरी में क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों की संख्या पिछले साल के मुकाबले बढ़ी है. परीक्षा में क्वालिफाइंग क्राइटेरिया में बदलाव और JEE Main से 2.50 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों के JEE Advanced के लिए योग्य होने ने भी इस साल की एडमिशन प्रक्रिया को अलग बनाया है.



Source link