Last Updated:
07 October ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: खरगोन के ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. कारोबार में बढ़ोतरी और आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं.
Aaj Ka Singh Rashifal 07 October 2026, Leo Daily Horoscope: खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. आज मघा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. कन्या लग्न की पत्रिका में लग्न भाव में सूर्य महाराज विराजमान हैं. पराक्रम भाव में मंगल और गुरु की युति बन रही है. वहीं शनि सप्तम भाव में गोचर कर रहे हैं. केतु और चंद्रमा 12वें स्थान पर सिंह राशि के साथ शुभ योग बना रहे हैं. ग्रहों की स्थिति के कारण नए व्यापार की शुरुआत के अवसर बन सकते हैं, लेकिन कार्यक्षेत्र एवं प्रेम संबंधों में सावधानी बरतना जरूरी रहेगा.
करियर और शिक्षा राशिफल
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन संभलकर काम करने का संकेत दे रहा है. कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी या अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार करने से बचें. किसी भी तरह के अनैतिक या गलत काम में शामिल न हों. अतिरिक्त आमदनी कमाने के चक्कर में ऐसा निर्णय न लें, जिससे भविष्य में परेशानी खड़ी हो. आज शांत और धैर्य के साथ काम करना बेहतर रहेगा. किसी के बहकावे में आकर जल्दबाजी में फैसला लेने से नुकसान हो सकता है. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा. मेहनत और पढ़ाई पर ध्यान देने से सफलता मिलने के योग हैं.
स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है. पुरानी बीमारी दोबारा परेशान कर सकती है. खासतौर पर पेट से जुड़ी समस्या उभरने की आशंका है. खान-पान में लापरवाही करने से परेशानी बढ़ सकती है. इसलिए बाहर का तला-भुना और ज्यादा मसालेदार भोजन करने से बचें. पर्याप्त पानी पीने और समय पर भोजन करने पर ध्यान देना आपके लिए बेहतर रहेगा.
व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभकारी रहने के संकेत हैं. कारोबार में बढ़ोतरी और विस्तार के अवसर मिल सकते हैं. यदि लंबे समय से नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आज उससे जुड़े कदम आगे बढ़ा सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग बन रहे हैं. रुका हुआ धन वापस मिल सकता है. पुराने निवेश से भी लाभ मिलने की संभावना है. हालांकि किसी भी बड़े निवेश में जल्दबाजी करने के बजाय जरूरी जानकारी जरूर जुटाएं.
पारिवारिक संबंध और लव लाइफ
पारिवारिक संबंधों के लिहाज से दिन सामान्य से अच्छा रहेगा. पति-पत्नी के बीच मधुरता बनी रहेगी और एक-दूसरे का सहयोग मिल सकता है. प्रेम संबंधों में दिन औसत रहने वाला है. पार्टनर के साथ घूमने-फिरने या यात्रा को लेकर वैचारिक मतभेद हो सकते हैं. छोटी बातों को विवाद का रूप देने से बचें. बातचीत के जरिए स्थिति को संभालने की कोशिश करें.
आज का शुभ अंक और उपाय
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार सिंह राशि के जातकों के लिए आज 9 अंक शुभ माना गया है. इसके अलावा 2, 3, 6 और 7 अंक भी लाभ देने वाले माने गए हैं. आज सुबह उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य देकर उनकी आराधना करना शुभ रहेगा. इससे कार्यों में आ रही रुकावटों को दूर करने में मदद मिल सकती है.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.