15 घंटे तक नोएडा और यमुना एक्स्प्रेसवे पर नहीं जाएंगी ये गाड़ियां, ट्रैफिक पुलिस ने बनाया नया रूट

15 घंटे तक नोएडा और यमुना एक्स्प्रेसवे पर नहीं जाएंगी ये गाड़ियां, ट्रैफिक पुलिस ने बनाया नया रूट


Last Updated:

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति के आगमन के चलते नोएडा और ग्रेटर नोएडा की तरफ आने-जाने वाले भारी वाहनों के रास्ते को बदल दिया गया है. सिकंदराबाद और ककोड़ से जेवर होकर आने वाले वाहन चचूरा नहर पुल से खेरली के रास्ते अपनने डेस्टिनेशन तक पहुंचेंगे.

Zoom

ट्रैफिक पुलिस ने कई रूट को किया डायवर्ट. (एआई इमेज)

गौतमबुद्ध नगरः नोएडा एयरपोर्ट पर आज स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति के आगमन चलते नोएडा और ग्रेटर नोएडा की तरफ आने-जाने वाले मालवाहकों के रास्ते को बदल दिया गया है. नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर चलने से रोक दिया है. जरूरत पड़ने पर एक्सप्रेसवे का ट्रैफिक कुछ समय के लिए सर्विस रोड से यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते नोएडा-ग्रेटर नोएडा आने वाले मालवाहक वाहन जेवर से जहांगीरपुर होकर जा सकेंगे.

सिकंदराबाद और ककोड़ से जेवर होकर आने वाले वाहन चचूरा नहर पुल से खेरली के रास्ते अपनने डेस्टिनेशन तक पहुंचेंगे. आगरा से आने वाले मालवाहक वाहनों को जेवर टोल से पहले यू-टर्न लेकर वापस आगरा की तरफ भेजा जाएगा. ये वाहन अलीगढ़-टप्पल होकर आगे जा सकेंगे. नोएडा-ग्रेटर नोएडा से आगरा जाने वाले वाहनों को परी चौक से अल्फा-1 कमर्शल गोलचक्कर, मेट्रो डिपो, 130 मीटर रोड और सिरसा गोलचक्कर होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से निकाला जाएगा.

मेरठ, हापुड़ और गाजियाबाद से आने वाले वाहन ईस्टर्न पेरिफेरल से बील अकबरपुर उतरकर एनएच-91 के रास्ते आगरा, मथुरा, लखनऊ और दूसरे शहरों की तरफ जा सकेंगे. ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से मंगलवार को इन रास्तों पर जाने से पहले वैकल्पिक मार्ग चुनने की अपील की है.



Source link