‘सपने में देखा, आपका चुनाव चिह्न साइकिल…’, समर्थक की बात सुन हंस पड़े बृजभूषण सिंह, Video हुआ वायरल

‘सपने में देखा, आपका चुनाव चिह्न साइकिल…’, समर्थक की बात सुन हंस पड़े बृजभूषण सिंह, Video हुआ वायरल


Last Updated:

Gonda News: कैसरगंज से पूर्व सांसद और भाजपा के चर्चित नेता बृजभूषण शरण सिंह और उनके एक समर्थक की बातचीत का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में समर्थक ने भाजपा नेता से कुछ ऐसा कहा, जिसे सुन वहां खड़े लोग ठहाके मारकर हंसने लगे. आइए जानते हैं कि आखिर उनके इस समर्थक ने क्या कहा.

गोंडा: भाजपा के चर्चित नेता और कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक समर्थक ने उनसे कुछ ऐसा कहा, जिसे सुन वहां मौजूद लोग जमकर ठहाके लगाने लगे. बृजभूषण सिंह भी समर्थक की बात को सुनहर हंसने लगे और ‘भक्‍क’ कहते हुए आगे बढ़ गए. आइए जानते हैं कि आखिर उनके इस समर्थक ने क्या कहा.

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में बृजभूषण शरण सिंह अपने समर्थकों ने साथ जा रहे थे. तभी अचानक उनके सामने एक समर्थक आ गया और उनसे कुछ कहने लगा. बीजेपी नेता रूककर उसकी बात सुनने लगे. समर्थक ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘कल रात मैंने एक सपना देखा कि आपका चुनाव चिह्न साइकिल है.’ जैसे ही समर्थन ने ये बात कही, वहां मौजूद लोग ठहाके मारकर हंसने लगे.

समर्थक की बात पर दी प्रतिक्रिया
इस पूरे मंजर का किसी ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. बृजभूषण सिंह और उनके समर्थक की इस बातचीत का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं समर्थक की बात पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी नेता ने ‘भक्क’ कहा और हंसते हुए आगे बढ़ गए. इस दौरान बृजभूषण सिंह ने गले में लाल और हरे रंग की फूलों की माला भी पहनी हुई थी.

सपा नेता की तारीफ के बाद हुई थी चर्चा
देखा जाए तो पिछले दिनों सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा था कि उनके बृजभूषण सिंह से अच्छे संबंध हैं और पार्टी में जो भी आना चाहे, उसका खुले दिल से स्वागत है. वहीं बृजभूषण सिंह ने भी सपा प्रमुख की तारीफ की थी. उन्होंने कहा था कि अखिलेश यादव मेरे खिलाफ कुछ नहीं बोलते हैं और मैं भी उनके खिलाफ कुछ नहीं बोलता हूं.

बृजभूषण सिंह ने सपा नेता को लेकर ये भी कहा था कि अखिलेश यादव के बिना यूपी अधूरा है. एक-दूसरे की तारीफ के बाद ये चर्चा तेज हो गई थी कि क्या बृजभूषण सिंह भाजपा का साथ छोड़ने वाले हैं? हालांकि इन खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता ने साफ कर दिया था कि वह अपनी पार्टी के साथ ही खड़े रहेंगे.



Source link