Last Updated:
vaibhav sooryavanshi desire: वैभव सूर्यवंशी ने ब्रॉडकास्टर को दिए एक इंटरव्यू में अपनी विश लिस्ट की ब्लाइंड रैंकिंग का रैपिड फायर राउंड खेला जिसमें उन्होंने मैदान पर कई रिकॉर्ड्स बनाने की चाहत का खुलासा किया. मजे की बात देखिए जिन शॉट्स के दमपर उन्होंने दुनिया भर में महपिल लूट रखा है उनको वो रैंकिंग में भी टॉप पर रखने में कोई गुरेज नहीं किया
वैभव सूर्यवंशी ने बताई अपनी विशलिस्ट, 6 क्रिकेट रिकॉर्ड बनाना चाहता है ओपनर
नई दिल्ली. सौ साल से ज्यादा पुराने क्रिकेट इतिहास के पन्नों को पलटेंगे तो बहुत काम नाम ऐसे पाएंगे जो मैच खेले या ना खेले, मैदान पर उतरे या ना उतरे, बैट पकड़े या ना पकड़े वो खबरों में बने रहते है, उनके बिना चर्चा अधूरी रहती है. भारतीय क्रिकेट में भी सुनील गावस्कर, कपिल देव, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली जैसे नाम हुए जो हर वक्त चर्चा में रहते है अब इसी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं वैभव सूर्यवंशी. वो मैच खेले ना खेले चर्चा तो उनकी होती रहती है.
हाल में वैभव सूर्यवंशी ने ब्रॉडकास्टर को दिए एक इंटरव्यू में अपनी विश लिस्ट की ब्लाइंड रैंकिंग का रैपिड फायर राउंड खेला जिसमें उन्होंने मैदान पर कई रिकॉर्ड्स बनाने की चाहत का खुलासा किया. मजे की बात देखिए जिन शॉट्स के दमपर उन्होंने दुनिया भर में महपिल लूट रखा है उनको वो रैंकिंग में भी टॉप पर रखने में कोई गुरेज नहीं किया. सिलसिलेवार समझते है कि जब उनके साथ ब्लाइंड रैकिंग खेला गया तो वैभव ने कैसे अपने विशलिस्ट को रेट किया.
वैभव सूर्यवंशी के 6 लक्ष्य
वैभव सूर्यवंशी ने एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाली बात को रैंकिंग में टॉप पर रखा. उसके बाद बाएं हाथ के इस विस्फोटक ओपनर ने टी20 इंटरनेशनल के इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने वाली बात को दूसरे पायदान पर रखा. ब्लाइंड रैकिंग में वैभव ने क्रिकेट के इतिहास में सबसे लंबा छक्का लगाने की इच्छा को वैभव ने तीसरे पायदान पर रखा. वैभव सूर्यवंशी ने T20I में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली बात को चौथे नंबर पर रखा. आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर मैच जिताने को वैभव ने इस बात को पांचवें नंबर पर रखा. कई कैच क्रिकेट इतिहास का हिस्सा बन चुके हैं. ऐसे ही वैभव से पूछा गया कि आप इतिहास में दर्ज होने वाले कैच को कहां रखना चाहेंगे. इसके लिए उन्होंने छठा और सबसे अंतिम स्थान चुना.
वैभव सूर्यवंशी का छोटा सा सफर
इंग्लैंड में डेब्यू और सबसे कम उम्र में एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने का रिकॉर्ड बनाने वाले वैभव वैभव ने अब तक अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 8 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 8 पारियों में बैटिंग करते हुए वैभव के बल्ले से 246 रन निकले. इस दौरान उनका औसत 30.75 का और स्ट्राइक रेट 186.36 का रहा. वह 2 अर्धशतक लगा चुके हैं, जिसमें हाई स्कोर 81 रनों का है. वैभव ने जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच खेलते हुए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था. एशियन गेम्स में श्रीलंका के खिलाफ घूमती विकेट पर उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी करके ये साबित किया कि वो हर तरह कि पिच पर रन बनाने का माद्दा रखते है.