‘बस हो गई टांय-टांय फिस्स’, अखिलेश यादव के 3 नहीं 400 वाले पोस्ट पर OP राजभर ने ली चुटकी

‘बस हो गई टांय-टांय फिस्स’, अखिलेश यादव के 3 नहीं 400 वाले पोस्ट पर OP राजभर ने ली चुटकी


Last Updated:

UP Politics News : सपा ने सोमवार को संकेत दिए थे कि वह यूपी की 10 सीटों पर हो रहे राज्यसभा चुनाव के लिए तीसरा कैंडिडेट भी उतार सकती है. मगर, अब उनके एक सोशल मीडिया पोस्ट से सियासी गलियारों में कुछ और ही हलचल तेज हो गई है. उनके पोस्ट पर चुटकी लेते हुए ओपी राजभर ने तंज कसा. 

Zoom

ओपी राजभर ने अखिलेश यादव के बयान पर किया पलटवार,

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर होने वाला उपचुनाव दिन ब दिन दिलचस्प होता जा रहा है. उम्मीद थी कि आज समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव अपना तीसरा कैंडिडेट जमीन पर उतारेगी. मगर अब सूत्रों की मानें तो सपा तीसरा उम्मीदवार नहीं उतारेगी. इस ओर खुद अखिलेश यादव ने इशारा किया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उनकी निगाह तीन पर नहीं बल्कि 400 पर है. इससे ये कयास लगाए जा रहे हैं कि सपा अपना तीसरा प्रत्याशी शायद नहीं उतारेगी. वहीं उनके इस पोस्ट पर राजनीति शुरू हो गई है. एनडीए के सहयोगी दल सुभासपा के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने निशाना साधा है.

ओपी राजभर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बस हो गई टांय टांय फिस्स! वैसे कभी-कभी ही सही, आप कुछ समझदारी का काम भी कर ही लेते हैं. जैसे आज किया. रही बात 403 की तो बस यही कहूंगा कि सपने देखना बुरी बात नहीं है.

आपको बता दें सपा के इस फैसले के बाद अब भाजपा सभी 8 और सपा के 2 प्रत्याशियों का राज्यसभा जाना तय है. सपा ने दो प्रोफेसर रामगोपाल यादव और उद्योगपति धनराज नथवानी को राज्यसभा प्रत्याशी बनाया है. 16 अक्टूबर को राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी. वहीं, अखिलेश के तीन नहीं 403 वाले ट्वीट से अब साफ हो गया है कि राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी मतदान की नौबत नहीं आने देना चाहती है.

अखिलेश यादव के इस कदम ने विधानसभा चुनाव से बमुश्किल छह महीने पहले पक्ष और विपक्ष के विधायकों के क्रॉस वोटिंग का खतरा खत्म कर दिया है. राजनीतिक गलियारों में दोतरफा क्रॉस वोटिंग की अटकलें थीं. हालांकि, सपा अध्यक्ष ने कुछ दिन पहले तीसरे प्रत्याशी की संभावना को पूरी तरह नकारा नहीं था. कहा था कि गिनती पूरी हो जाएगी, तो देखेंगे. जिसके बाद से सपा के तीसरे प्रत्याशी को लेकर चर्चा का बाजार गर्म था. वहीं दो नाम सामने आने के बाद सपा के पीडीए फार्मूले को देखते हुए तीसरा नाम मुस्लिम होने की चर्चा भी तेज हो गई थी.



Source link