Last Updated:
ओटीटी पर हर तरह के कंटेंट का बोलबाला रहता है. एक्शन से लेकर सस्पेंस औऱ ड्रामा तक सबकुछ देखने को मिलता है. लेकिन अगर आपको भी लगता है कि ओटीटी पर आप परिवार के साथ बैठकर कुछ नहीं देख सकते हैं. तो आज ये आर्टिकल आपके लिए ही है. इस स्टोरी में हम आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के उन बेहतरीन पारिवारिक कंटेंट के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे परिवार के साथ देखना बिलकुल भी रिस्की नहीं है.
नई दिल्ली. पारिवारिक कंटेंट की बात हो तो ऑडियंस ओटीटी का रुख करने से थोड़ा हिचकिचाती है. हर किसी को लगता है कि ओटीटी पर सिर्फ मारधाड़ और खून खराबा ही देखने को मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं है. आज जिन सीरीज की लिस्ट लाए हैं, उनमें न मारधाड़ है, न गाली-गलौज और न ही खून खराबा है. तो आइए जानते हैं.
सबसे पहले बात करते हैं सोनी लिव की वेब सीरीज गुल्लक की. इस पॉपुलर फैमिली सीरीज के अबतक पांच सीजन आ चुके हैं. इस शो की कहानी एक आम परिवार के इर्द-गिर्द बुनी गई है. ये सीरीज दिखाती है कि एक आम परिवार रोजमर्रा की जिंदगी में किन तकलीफों से जूझता है और किन मुश्किलों का सामना करता है. सोनी लिव की इस एंटरटेनिंग सीरीज की रेटिंग 9.1 है.
पंचायत- रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, जितेंद्र स्टारर पंचायत का ओटीटी की दुनिया पर राज है. फुलेरा गांव में बसी इस कहानी ने हर उम्र के लोगों पर छाप छोड़ी. बच्चे, बुजुर्ग सबको वेब सीरीज काफी पंसद है. इस सीरीज के अबतक कुल 4 सीजन आ चुके हैं और पांचवां सीजन भी जल्द ही आएगा. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 9 है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
‘दुपहिया’ एक बेहद दिलचस्प और ग्रामीण पृष्ठभूमि पर आधारित कॉमेडी-ड्रामा वेब सीरीज है, जो दर्शकों को अपनी सादगी और अनोखे अंदाज से बांध लेती है. इस कहानी का ताना-बाना एक छोटे से गांव के इर्द-गिर्द बुना गया है, जहां चोरी हुई एक बाइक (दुपहिया) पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन जाती है. इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसके स्थानीय किरदार और उनकी ठेठ बोलचाल की भाषा है, जो चेहरे पर मुस्कान ले आते हैं. गजराज राव, रेणुका शहाणे और स्पर्श श्रीवास्तव स्टारर सीरीज दुपहिया की रेटिंग 9 है और इसको अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
ये मेरी फैमिली- पहले सीजन में मोना सिंह ने लीड रोल अदा किया था जिसे आप फ्री में अमेजन प्राइम या एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं. दूसरे सीजन में शो में जूही परमार की एंट्री हुई. जूही परमार के शो का दो सीजन है. इस पारिवारिक सीरीज की रेटिंग 8.9 है.
‘होम शांति’ एक बेहद प्यारी और दिल को सुकून देने वाली फैमिली ड्रामा सीरीज है, जो हर मध्यमवर्गीय परिवार के अपने खुद के घर के सपने को बहुत ही खूबसूरती से दर्शाती है. यह कहानी जोशी परिवार की है, जो देहरादून में एक किराए के मकान से निकलकर अपनी जिंदगी की पहली और इकलौता सपनों का घर बनाने के सफर पर निकलता है. इस सफर में आने वाली छोटी-बड़ी मुश्किलें, बजट की परेशानियां और परिवार के सदस्यों के बीच का आपसी प्यार इस कहानी को बेहद खास बनाता है. हॉटस्टार की सीरीज की रेटिंग 8.3 है.
‘घर वापसी’ आज की युवा पीढ़ी और उनके पारिवारिक रिश्तों की उथल-पुथल को बहुत ही संवेदनशीलता के साथ बयां करने वाली एक बेहतरीन वेब सीरीज है. यह कहानी शेखर नाम के एक युवा की है, जो अपनी कॉर्पोरेट नौकरी खोने के बाद बेंगलुरु से अपने होम टाउन इंदौर वापस लौट आता है. वह अपने परिवार से अपनी नौकरी जाने की बात छुपाता है, जिसके बाद घर के माहौल में जो उतार-चढ़ाव आते हैं, वही इस सीरीज का मुख्य आकर्षण हैं. हॉटस्टार की सीरीज की रेटिंग 8.9 है.
‘द आम आदमी फैमिली’ भारतीय मिडिल क्लाल परिवारों के जीवन पर आधारित एक बेहद लोकप्रिय और लंबे समय से चली आ रही वेब सीरीज है. यह कहानी ‘शर्मा परिवार’ की है, जिसमें एक सख्त लेकिन प्यार करने वाले पिता, एक घरेलू और समझदार मां, और उनके बड़े-छोटे बच्चे शामिल हैं. घर की छोटी-छोटी बातें, रोजमर्रा के संघर्ष, आपसी तकरार और हर मुसीबत में खड़े रहने की यह कहानी दर्शकों को अपने ही घर की कहानी जैसी लगती है. ये सीरीज यूट्यूब पर थी.