‘नहीं बताऊंगी’, पोस्टर पर ऐसा क्या लिखा था जिसका मतलब पूछने पर भड़क गईं जया बच्चन, गुस्से में हुईं आगबबूला

‘नहीं बताऊंगी’, पोस्टर पर ऐसा क्या लिखा था जिसका मतलब पूछने पर भड़क गईं जया बच्चन, गुस्से में हुईं आगबबूला


Last Updated:

जया बच्चन के नाराजगी के कई बार वीडियो वायरल होते हैं. इस बार फिर ऐसा ही कुछ हुआ दिल्ली में. जहां विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है. वह न्यूज18 के पत्रकार पर नाराज हो गईं.

विपक्षी दल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच पुलिस ने राहुल गांधी से लेकर अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी दलों के नेताओं को हिरासत में भी लिया गया. अब इस बीच जया बच्चन का एक वीडियो खासा वायरल हो रहा है जिसमें वह ‘न्यूज 18’ के पत्रकार के सवाल पर भड़क जाती हैं.

सोशल मीडिया पर भी ये वीडियो खासा वायरल हुआ, जिसे देखने के बाद यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं. वीडियो में जया बच्चन पत्रकार प्रदर्शन को लेकर सवाल करते हैं, जिसे सुनकर नाराज हो जाती हैं. कहती हैं कि वह जवाब नहीं देंगी.

पत्रकार के सवाल पर नाराज हुईं जया बच्चन

आप वीडियो में देख सकते हैं कि जया बच्चन बच्चन पत्रकार पर गुस्सा हो जाती हैं. पत्रकार जब एक्ट्रेस व सपा सांसद जया बच्चन से सवाल करते हैं तो वह गुस्सा हो जाती हैं. वह कहती हैं कि आप सवाल को ट्विस्ट कर रहे हैं. इसलिए वह जवाब नहीं देंगी. वहीं पत्रकार कहते हैं कि बताइए न कि उन्होंने क्या मैटर ट्विस्ट किया. जो दिख रहा है वही पूछ रहे हैं. जया बच्चन कहती हैं:

नहीं बताऊंगी. आपने जो अभी सवाल पूछा वो आपने ट्विस्ट किया. आपने वही सवाल अलग से पूछा. अब मैं नहीं बताऊंगी.

पत्रकार ने आखिर क्या सवाल पूछा था?
टीएमसी के नेता डेरेक ओ ब्रायन के हाथ में एक पोस्टर था. जिसमें लिखा था, ‘मुचुआ का ऑफिस मतलब भाजपा का ऑफिस’. पत्रकार इसी पोस्टर के बारे में ब्रायन से सवाल कर रहे होते हैं, ‘सर ये क्या है, इसका क्या मतलब है?’ तभी जया बच्चन इसे ट्विस्ट मत कीजिए कहने लगती हैं. तभी पत्रकार से जया बच्चन से पूछते हैं कि आप बता दीजिए कि इसका क्या मतलब है तो वह उनका माइक धकेलती हैं और कहती हैं कि ‘मैं नहीं बताऊंगी.’

गणेश जी वाले बयान पर क्या बोलीं
बता दें जया बच्चन इस वक्त दिल्ली में हैं और CEC के मुद्दे पर लगातार अपनी बात रख रही हैं. हाल में ही संबित पात्रा ने कहा था कि बीजेपी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने हमारी मदद नहीं की, गणेश जी ने की है. इस सवाल पर जया बच्चन ने कहा था कि गणेश जी किसी भी बुरी चीज में मदद नहीं करते.



Source link