Last Updated:
Aaj ka dhanu Rashifal 7 october 2026: देश में बहुत से लोग ज्योतिषीय गणनाओं को मानते हैं और इस पर भरोसा करते हैं. ऐसे में ज्योतिष के जानकार ज्योतिषाचार्य राशि के आधार पर लोगों के दिन की भविष्यवाणी करते हैं. यह भी बताते हैं कि उनका दिन कैसा रहेगा और किन बातों का ध्यान रखना होगा. हम आपको आज की तारीख के धनु राशि के बारे में बताने जा रहे हैं कि जातकों को किन बातों को लेकर सावधान रहना है और क्या नहीं करना है और आज के दिन जातक के लिए क्या बेहतर होने वाला है….
जमुई: 7 अक्टूबर 2026 का दिन धनु राशि के जातकों के लिए भाग्य से भरपूर रहने वाला है. आज के दिन आपको करियर और व्यवसाय में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन और सहयोग मिलेगा. उच्च शिक्षा की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों को सफलता के अवसर मिल सकते हैं. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए भी आज का समय अनुकूल रहेगा. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज धनु राशि के जातकों को लंबी दूरी की यात्रा भी करनी पड़ सकती है.
आज बन रहे हैं कई सारे योग
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज रात 09:40 बजे तक मघा नक्षत्र रहेगा. इसके बाद पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का प्रभाव शुरू होगा. चंद्रमा पूरे दिन सिंह राशि में संचरण करेंगे, जहां चंद्रमा-केतु का ग्रहण दोष प्रभावी रहेगा. इसके साथ लक्ष्मीनारायण योग, परिजात योग और बुधादित्य योग का महासंयोग बन रहा है, जो कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम देने वाला रहेगा. इसका असर धनु राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन पर भी पड़ेगा. उन्होंने बताया कि आज आपके घर में मांगलिक कार्य का भी आयोजन हो सकता है. आपको आज संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. जीवनसाथी के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है और अविवाहित जातकों के लिए विवाह संबंधी बातचीत आगे बढ़ने के योग हैं.
आज कार्यक्षेत्र में अच्छा बीतेगा समय
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों के सहयोग से नौकरी में उन्नति के अवसर मिलेंगे. पुराने निवेशों से लाभ मिल सकता है. उन्होंने बताया कि प्रेम संबंधों में बातचीत से रिश्ते मजबूत होंगे. परिवार में किसी बुजुर्ग की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि बुधवार को गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और किसी जरूरतमंद विद्यार्थी को लेखन सामग्री दान करें, ऐस करना आपके लिए शुभ रहेगा. आज के दिन के लिए आपका शुभ रंग हरा और शुभ अंक 5 रहने वाला है.