‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में हार के बाद ऋत्विक धनजानी का पहला बयान, अविनाश मिश्रा ने छीनी ट्रॉफी, बोले- ‘मजा आया’

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में हार के बाद ऋत्विक धनजानी का पहला बयान, अविनाश मिश्रा ने छीनी ट्रॉफी, बोले- ‘मजा आया’


Last Updated:

खतरों के खिलाड़ी 15 के फाइनलिस्ट ऋत्विक धनजानी ने शो में अपने सफर और अविनाश मिश्रा की जीत पर खुलकर बात की. ऋत्विक ने कहा कि अविनाश के साथ मुकाबले में अंतर सिर्फ कुछ सेकंड का था.

Zoom

नई दिल्ली. टेलीविजन अभिनेता ऋत्विक धनजानी ने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में विनर की ट्रॉफी भले ही अपने नाम न की हो, लेकिन टॉप-2 में जगह बनाने के बाद वह खुद पर काफी गर्व महसूस कर रहे हैं. फिनाले में ऋत्विक को अभिनेता अविनाश मिश्रा से हार का सामना करना पड़ा. दोनों के बीच फाइनल टास्क के समय में सिर्फ करीब 5 से 8 सेकंड का अंतर रहा. अब हार के बाद ऋत्विक का पहला बयान सामने आया है. उन्होंने अविनाश की जीत पर भी रिएक्ट किया.

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में अपने सफर को याद करते हुए ऋत्विक ने कहा, ”मेरे लिए इस शो का हिस्सा बनना हर बार खुद को चुनौती देने जैसा रहा है. मैंने लगातार अपने डर का सामना किया और बार-बार उन चीजों को करने की कोशिश की, जिनसे मुझे डर लगता था. हर टास्क में खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत रखना और अपनी पूरी क्षमता के साथ प्रदर्शन करना मेरे लिए सबसे जरूरी रहा.”

ऋत्विक धनजानी क्या बोले
अभिनेता ने कहा, ”’खतरों के खिलाड़ी’ मेरे लिए सिर्फ शारीरिक ताकत दिखाने वाला शो नहीं था. इस शो में हर स्टंट के दौरान मानसिक मजबूती भी उतनी ही जरूरी होती है. मैंने हर सीजन में खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से आगे बढ़ाने की कोशिश की है और हर टास्क में अपना बेस्ट दिया है.”

अविनाश मिश्रा पर क्या कहा
फिनाले में अविनाश मिश्रा के साथ हुए मुकाबले को लेकर ऋत्विक ने खुलकर अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा, ”अविनाश जबरदस्त कंटेस्टेंट है. मुझे उनके साथ मुकाबला करके मजा आया. हमारे बीच अंतर महज कुछ सेकंड का था, लेकिन इस साल की जीत अविनाश के नाम थी और मैं इससे पूरी तरह खुश हूं.”

बेहद खास है ये जगह
ऋत्विक ने कहा, ”मैं खुद को ‘खतरों के खिलाड़ी’ परिवार का हिस्सा मानता हूं और पिछले करीब एक दशक से इस शो से जुड़े हुआ हूं. मेरे लिए यह जगह घर जैसी है. टॉप पर बने रहना और इतने सालों बाद भी खुद को चुनौती देने में सक्षम होना मुझे अच्छा महसूस कराता है.”



Source link