उम्रकैद का कैदी शौचालय से 20 मिनट में फरार, सतना केंद्रीय जेल में 13 साल से काट रहा था सजा

उम्रकैद का कैदी शौचालय से 20 मिनट में फरार, सतना केंद्रीय जेल में 13 साल से काट रहा था सजा


Last Updated:

Satna Central Jail: मध्य प्रदेश की सतना केंद्रीय जेल से हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा 52 वर्षीय कैदी अच्छेलाल प्रजापति फरार हो गया. वह गौशाला में काम के दौरान मंदिर के पास बने शौचालय गया और 20 मिनट बाद गायब हो गया. पुलिस और जेल प्रशासन की टीमें उसकी तलाश में जुट गई हैं.

Zoom

सागर सेंट्रल जेल से उम्रकैद का कैदी फरार.

Satna News: सतना की केंद्रीय जेल से 6 सितंबर की दोपहर एक बड़ा मामला सामने आया है. यहां हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा एक कैदी अचानक फरार हो गया. कैदी का नाम अच्छेलाल प्रजापति (52 वर्ष) है. वह अमरपाटन के ग्राम पडक्का नादनटोला का रहने वाला है.

जेल से कैदी कैसे हुआ फरार?
6 सितंबर की दोपहर जेल मुख्यालय के आदेश के तहत अच्छेलाल को गौशाला कमान में काम के लिए भेजा गया था. वहां मंदिर के पास बने शौचालय में वह शौच के लिए गया. जब करीब 20 मिनट तक वह वापस नहीं आया तब ड्यूटी पर तैनात प्रहरी ने आसपास तलाश शुरू की. उसका कोई पता न चलने पर जेल प्रशासन ने उसके फरार होने की पुष्टि कर दी.

13 साल से जेल में था बंद
अच्छेलाल प्रजापति करीब 13 साल 3 महीने से सतना केंद्रीय जेल में सजा काट रहा था. उसे सत्र प्रकरण क्रमांक 269/2013 में आईपीसी की धारा 302 के तहत सजा सुनाई गई थी. 14 अक्टूबर 2014 को अपर सत्र न्यायाधीश अमरपाटन की अदालत से उसे आजीवन कारावास की सजा मिली थी. जेल में रहने के दौरान वह 15 बार पेरोल भी ले चुका था.

कई टीमें तुरंत रवाना
घटना के तुरंत बाद फरारी की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई. जेल प्रशासन ने कोलगवां थाना पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी. कैदी को पकड़ने के लिए अलग-अलग दिशाओं में पुलिस की कई टीमें रवाना की गई हैं. मामले में कोलगवां थाने में एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. वहीं, ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार कर्मचारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है.



Source link