‘अगर खो जाऊं तो’, जाह्नवी कपूर ने शिखर पाहड़िया के लिए सरेआम किया प्यार का इजहार, फैंस दे रहे शादी करने की सलाह

‘अगर खो जाऊं तो’, जाह्नवी कपूर ने शिखर पाहड़िया के लिए सरेआम किया प्यार का इजहार, फैंस दे रहे शादी करने की सलाह


Last Updated:

जाह्नवी कपूर ने खुलकर कभी लव लाइफ पर बात नहीं की, मगर वे संकेतों के जरिये अपने पसंदीदा मर्द की बातें करती रही हैं. उन्हें कई दफा शिखर पहाड़िया के साथ स्पॉट किया गया. वे जिस तरह के संकेत देती हैं, उससे दोनों के बीच गहरे रिश्ता एहसास होता है. एक्ट्रेस ने हाल में अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें उन्होंने एक टीशर्ट पहनी है, जो शिखर पहाड़िया के लिए उनके लगाव को बयां कर रहा है. फैंस उन्हें जल्दी शादी करने की सलाह दे रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

जाह्नवी कपूर कई दफा शिखर पहाड़िया के साथ स्पॉट हुई हैं. (फोटो साभार: Instagram@janhvikapoor)

नई दिल्ली: बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर हिंदी सिनेमा की उभरती हुई एक्ट्रेस हैं. हालांकि, वे अपनी फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी के चलते भी सुर्खियों में रहती हैं. वे लंबे वक्त से शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं. अब दोनों के फैंस उन्हें जल्द ही शादी के बंधन में बंधने की सलाह दे रहे हैं. शिखर पहाड़िया भी रसूखदार परिवार से ताल्लुक रखते हैं. उनका परिवार राजनीति में सक्रिय है.

जाह्नवी और शिखर अक्सर शादी-पार्टियों में साथ घूमते नजर आते थे, हालांकि दोनों अपने रिश्ते पर बात करने से बचते रहे. एक्ट्रेस ने साफतौर पर कभी नहीं कहा कि वे शिखर पहाड़िया के साथ रिलेशनशिप में हैं, मगर अपनी बातों और हावभाव से उनके साथ रिश्ते के संकेत देती रहीं. अब लगता है कि वे शिखर के साथ अपने रिश्ते को धीरे-धीरे लॉन्च कर रही हैं.

(फोटो साभार: Instagram@janhvikapoor)

जाह्नवी कपूर की तस्वीरें वायरल
दरअसल, जाह्नवी कपूर की सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है. एक्ट्रेस ने ये तस्वीरें प्लेन के अंदर खींची थीं, जिनमें उन्हें खास तरीके की टीशर्ट पहने देखा गया. वे एक तरीके से शिखर के लिए अपना प्यार जता रही हैं. टीशर्ट में लिखा है- ‘अगर खो जाऊं, तो शिखर पहाड़िया को लौटा देना.’ जाह्नवी कपूर का प्यार जताने का अनूठा अंदाज लोगों को बहुत पसंद आया. हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब जाह्नवी ने शिखर के लिए यूं अपना लगाव जताया हो. आजतक की रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस एक फिल्म की स्क्रीनिंग में शिखर के नाम का पेंडेंट पहने नजर आई थीं. जाहिर है कि वे शिखर संग अपने रिश्ते को बिना कहे कुबूल कर रही हैं, जता रही हैं.

जाह्नवी कपूर के परिवार के करीब हैं शिखर
जाह्नवी कपूर के परिवार के साथ शिखर पहाड़िया को देखा गया है, जिससे पता चलता है कि उनकी और उनके परिवार की कितनी गहरी बॉन्डिंग है. यानी शिखर को जाह्नवी का परिवार कुबूल कर चुका है. एक्ट्रेस की तस्वीरें वायरल हुईं, तो फैंस उन्हें जल्दी शादी करने की सलाह देने लगे. दोनों की जोड़ी लोगों को बहुत खास लग रही है. गौरतलब है कि शिखर पहाड़िया के नाना महाराष्ट्र की राजनीति का बड़ा नाम हैं. वे पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं.



Source link