Rishikesh News : राजस्थानी नमकीन, घर वाला मसाला…भूल नहीं पाओगे ऋषिकेश का ये पोहा, जानिए लोकेशन

Rishikesh News : राजस्थानी नमकीन, घर वाला मसाला…भूल नहीं पाओगे ऋषिकेश का ये पोहा, जानिए लोकेशन


Last Updated:

Rishikesh Famous Poha : ऋषिकेश में एम्स के बाहर लगने वाले एक छोटे से कार्ट पर रजवाड़ी अंदाज वाला पोहा लोगों का दिल जीत रहा है. विष्णु शर्मा साढ़े तीन साल से यह दुकान चला रहे हैं. उनकी दुकान सुबह 6 बजे से 11:30 बजे तक लगती है. लोकल 18 से विष्णु कहते हैं कि वह सुबह 3 बजे उठकर तैयारी में जुट जाते हैं. 6 बजे तक दुकान तैयार कर लेते हैं. उनके पोहे की सबसे बड़ी खासियत इसका घर का बना मसाला है. पोहे में इस्तेमाल होने वाली नमकीन भी राजस्थान से मंगाई जाती है. ग्राहक रवि बताते हैं कि वह डेढ़ साल से यहां पोहा खा रहे हैं. यह उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है.

ऋषिकेश. उत्तराखंड के ऋषिकेश में सुबह के समय अगर कुछ अलग और स्वादिष्ट खाने का मन हो तो पोहा एक अच्छा विकल्प हो सकता है. अगर यही पोहा आपको राजस्थानी अंदाज में मिले, तो स्वाद थोड़ा और खास हो जाता है. ऋषिकेश में एम्स के बाहर लगने वाले एक छोटे से कार्ट पर ऐसा ही रजवाड़ी अंदाज वाला पोहा लोगों को पसंद आ रहा है. यहां पोहा बनाने वाले विष्णु शर्मा करीब साढ़े तीन साल से यह दुकान चला रहे हैं. यहां मिलने वाले पोहे में घर का बनाया हुआ खास मसाला और राजस्थान से आने वाली नमकीन का इस्तेमाल किया जाता है. लोकल 18 से दुकानदार विष्णु शर्मा बताते हैं कि उनकी दुकान सुबह 6 बजे से 11:30 बजे तक लगती है. हालांकि ग्राहकों को पोहा खिलाने की तैयारी इससे काफी पहले शुरू हो जाती है. वह सुबह करीब 3 बजे उठकर तैयारी में जुट जाते हैं और 6 बजे तक दुकान तैयार कर लेते हैं. यहां सुबह के समय पोहा खाने वालों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिलती है.

विष्णु के मुताबिक, उनके पोहे की सबसे बड़ी खासियत इसका घर का बना मसाला है. पोहे में इस्तेमाल होने वाली नमकीन भी राजस्थान से मंगाई जाती है. पोहा तैयार करते समय इसमें प्याज, मूंगफली, टमाटर, नमकीन और खास घरेलू मसाला डाला जाता है. इन सभी चीजों का स्वाद पोहे को आम पोहे से थोड़ा अलग बनाता है. यहां ग्राहकों के लिए पोहे की दो प्लेट उपलब्ध हैं. छोटा पोहा 30 रुपये और बड़ा पोहा 50 रुपये में मिलता है. पोहे में डाली जाने वाली नमकीन और दूसरी चीजों की वजह से इसका स्वाद थोड़ा चटपटा और अलग हो जाता है. सुबह जल्दी काम पर जाने वाले लोग और आसपास रहने वाले लोग यहां नाश्ता करने पहुंचते हैं.

क्या बोले ग्राहक

यहां आने वाले ग्राहकों में रवि गोदारा भी शामिल हैं. रवि बताते हैं कि वह करीब डेढ़ साल से यहां पोहा खा रहे हैं और अब यह उनकी सुबह की दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है. उनके मुताबिक, उन्होंने आसपास कई जगहों पर पोहा खाकर देखा है, लेकिन यहां का स्वाद उन्हें सबसे अच्छा लगता है. यहां पोहे में इस्तेमाल होने वाली नमकीन और फलों में अनार जैसी चीजें इसका स्वाद और बेहतर कर देती हैं. राजस्थान से आईं ग्राहक मोली देवी ने भी यहां के पोहे को पसंद किया. उन्होंने यहां का पोहा चखने के बाद कहा कि उन्हें इसका स्वाद काफी अच्छा लगा. मोली देवी खुद राजस्थान से हैं, लेकिन उनके मुताबिक जैसा स्वाद यहां के पोहे में मिल रहा है, वैसा पोहा उन्हें राजस्थान में भी आसानी से नहीं मिलता.



Source link