Patna Crime News: बंद मकान को बनाया निशाना, GST कमिश्नर के घर में सेंधमारी; सोना-चांदी और कैश ले उड़े चोर

Patna Crime News: बंद मकान को बनाया निशाना, GST कमिश्नर के घर में सेंधमारी; सोना-चांदी और कैश ले उड़े चोर


Last Updated:

Patna Crime News: पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए GST कमिश्नर के घर से लाखों के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चुरा लिए. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चोरों की तलाश में जुटी है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

पटना में GST कमिश्नर के बंद घर में चोरी.

पटना: बिहार में एक के बाद एक लगातार घटनाएं हो रही हैं. अब राजधानी पटना में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया है. मामला शास्त्री नगर थाना क्षेत्र का है. जहां GST कमिश्नर के बंद घर में घुसकर चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया. बताया जा रहा है कि घर बंद था. इसी का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया. चोरी की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

सोने-चांदी और कैश लेकर फरार हुए चोर
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चोर घर से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए. चोरी हुए सामान की कुल कीमत कितनी है. इसका अभी सटीक आकलन नहीं हो सका है. घर के सामान और आभूषणों का मिलान किए जाने के बाद चोरी की वास्तविक रकम सामने आने की उम्मीद है.

पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज
घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. ताकि चोरों की पहचान की जा सके. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि चोर किस रास्ते से घर में दाखिल हुए और वारदात के बाद किस दिशा में फरार हुए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. चोरों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.



Source link