Donald Trump Goofs Up Brazil with India: भारत में आज राष्ट्रपति चुनाव डोनाल्ड ट्रंप की तबीयत ठीक है पोस्ट से मचा हंगामा

Donald Trump Goofs Up Brazil with India: भारत में आज राष्ट्रपति चुनाव डोनाल्ड ट्रंप की तबीयत ठीक है पोस्ट से मचा हंगामा


होमदुनियाअमेरिका

भारत में आज राष्ट्रपति चुनाव? डोनाल्ड ट्रंप की तबीयत ठीक है? पोस्ट से मचा हंगा

Last Updated:

Donald Trump Goofs Up Brazil with India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार कुछ का कुछ बोल जाते हैं. इस बार उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा लिख दिया, जिसके बाद हड़कंप मच गया. उन्होंने ब्राजील में हो रहे चुनाव की जगह भारत का नाम लिखकर पोस्ट कर दी, जो सुर्खियों में है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

डोनाल्ड ट्रंप.

Donald Trump Goofs Up Brazil with India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने सोमवार को राजनीतिक हलकों और सोशल मीडिया पर खूब चर्चा छेड़ दी. ब्राजील में हुए राष्ट्रपति चुनाव के पहले चरण पर टिप्पणी करते हुए ट्रंप ने गलती से इसे भारत का राष्ट्रपति चुनाव बता दिया. उन्होंने दावा किया कि भारत में पहले चरण में 12.5 करोड़ लोगों ने मतदान किया और उसी दिन नतीजे भी सामने आ गए. ट्रंप की इस गलती के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा सा मच गया.

ट्रंप ने अपनी पोस्ट में आगे भी भारत के चुनावी नतीजों की तुलना अमेरिकी चुनाव प्रक्रिया से करते हुए अमेरिका में नतीजे आने में लगने वाले समय पर सवाल उठाया. उन्होंने अमेरिकी चुनाव व्यवस्था में कथित गड़बड़ियों का भी आरोप लगाया. हैरानी की बात यह रही कि व्हाइट हाउस के आधिकारिक ‘रैपिड रिस्पॉन्स’ अकाउंट ने भी उनकी पोस्ट को दोबारा साझा कर दिया. हालांकि ट्रंप की इस गलती के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत उन्हें तथ्य सुधारने की सलाह दी.

असल में ब्राजील में हुआ था मतदान

ट्रंप की पोस्ट ऐसे समय आई जब ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव का पहला चरण पूरा हुआ था. उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक करीब 98.81 प्रतिशत वोटों की गिनती तक दक्षिणपंथी उम्मीदवार फ्लावियो बोल्सोनारो को 47.24 प्रतिशत और मौजूदा राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा को 44.91 प्रतिशत वोट मिले. किसी भी उम्मीदवार को स्पष्ट जीत के लिए 50 प्रतिशत से अधिक मत नहीं मिले. इसलिए दोनों के बीच अब 25 अक्टूबर को दूसरे दौर का मुकाबला होना है. फ्लावियो बोल्सोनारो पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के बेटे हैं. उनके मजबूत प्रदर्शन ने ब्राजील की राजनीति में दक्षिणपंथी खेमे की ताकत को फिर चर्चा में ला दिया है. दूसरी ओर लूला अब उन मतदाताओं को अपने पक्ष में लाने की कोशिश करेंगे, जिन्होंने पहले दौर में बाहर हुए उम्मीदवारों का समर्थन किया था.

भारत में चुनाव लिखा गलती से 

इस चुनाव को ब्राजील की सत्ता के लिए अहम मुकाबला माना जा रहा है. ऐसे में ट्रंप की भारत और ब्राजील को लेकर हुई गलती ने चुनावी चर्चा के बीच एक अलग ही राजनीतिक विवाद को जन्म दे दिया है. उनके 125 मिलियन लोगों के वोट वाली पोस्ट ने इसीलिए सुर्खियां बटोर लीं क्योंकि ये कोई मामूली गलती नहीं थी. हालांकि ट्रंप इससे पहले भी कई बार दूसरों के नामों में कनफ्यूज हो चुके हैं. इनमें जो बाइडेन की जगह बराक ओबामा का नाम ले लेना और रिपब्लिकन नेता निक्की हेली की जगह डेमोक्रेटिक नेता नैन्सी पेलोसी का नाम ले लिया था.



Source link