Last Updated:
Alwar Murder Case: अलवर के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या का मामला सामने आया है. मृतक प्रमोद अपने घर के पीछे रविकांत और प्रदीप के साथ बाजरे की कड़बी लगा रहा था. इसी दौरान गांव के ही मोहन और महेंद्र एक ईको गाड़ी से वहां पहुंचे. आरोप है कि दोनों प्रमोद को गंभीर घायल अवस्था में गाड़ी से बाहर निकालकर सड़क पर फेंककर भागने लगे. यह देखकर परिजनों ने गाड़ी को रोक लिया और महेंद्र को पकड़ लिया. वहीं मोहन हाथ में लोहे का सरिया लहराते हुए मौके से फरार हो गया. प्रमोद दो भाइयों में सबसे बड़ा था और खेती-बाड़ी करके परिवार का पालन-पोषण करता था. घटना के बाद परिवार में मातम है. लक्ष्मणगढ़ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है.
लवर के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या
अलवर. राजस्थान के अलवर जिला अंतर्गत लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है. आरोप है कि गांव के ही दो लोग युवक को गंभीर घायल अवस्था में ईको गाड़ी से लेकर पहुंचे और उसे सड़क पर फेंककर भागने की कोशिश करने लगे. इसी दौरान युवक के परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ी को रोक लिया और एक आरोपी को पकड़ लिया. वहीं दूसरा आरोपी हाथ में लोहे का सरिया लहराते हुए मौके से फरार हो गया. घटना के बाद गांव में तनाव और परिवार में शोक का माहौल है.
मृतक की पहचान प्रमोद निवासी हसनपुर के रूप में हुई है. प्रमोद दो भाइयों में सबसे बड़ा था और खेती-बाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था. पुलिस ने हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है प्रमोद अपने परिजनों रविकांत और प्रदीप के साथ घर के पीछे बाजरे की कड़बी लगाने का काम कर रहा था. इसी दौरान वहां एक ईको गाड़ी आकर रुकी. आरोप है कि गाड़ी में गांव के ही मोहन और महेंद्र पुत्र दया मौजूद थे. दोनों ने प्रमोद को गंभीर घायल अवस्था में गाड़ी से बाहर निकाला और सड़क पर पटक दिया.
इलाज से पहले ही प्रमोद की हो गई मौत
प्रमोद को इस हालत में देखकर परिजन तुरंत मौके की ओर दौड़े. परिजनों ने ईको गाड़ी के आगे खड़े होकर उसे रोक लिया. इस दौरान उन्होंने महेंद्र को पकड़ लिया. वहीं मोहन हाथ में लोहे का सरिया लहराते हुए मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई. परिजनों के अनुसार प्रमोद गंभीर रूप से घायल था. घटना के बाद उसे बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई. हत्या की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. प्रमोद दो भाइयों में सबसे बड़ा था और खेती-बाड़ी कर परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहा था. उसकी मौत के बाद घर में मातम पसरा हुआ है. परिजनों ने घटना के पीछे पुरानी रंजिश की बात कही है. उनका आरोप है कि इसी रंजिश के चलते प्रमोद पर हमला किया गया और उसकी जान चली गई. वारदात के बाद आरोपी शव को गाड़ी से सड़क पर फेंककर भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन परिजनों की सतर्कता से एक आरोपी पकड़ा गया.
पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला
लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. थानाधिकारी राजेश कुमार मीना ने बताया कि हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है. पुलिस पूरे ममले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है. पुलिस आरोपियों के बीच पुरानी रंजिश और हत्या के कारणों को लेकर भी जानकारी जुटा रही है. फिलहाल एक आरोपी महेंद्र को परिजनों द्वारा पकड़े जाने के बाद पुलिस के हवाले किए जाने की बात सामने आई है, जबकि दूसरा आरोपी मोहन फरार है. पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है. घटना के बाद हसनपुर गांव में भी लोगों के बीच चर्चा का माहौल है.