ये 5 भारतीय खिलाड़ी, टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज को तहस-नहस कर देंगे, एक तो पहली गेंद से उड़ाता है छक्का

ये 5 भारतीय खिलाड़ी, टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज को तहस-नहस कर देंगे, एक तो पहली गेंद से उड़ाता है छक्का


होमखेलक्रिकेट

ये 5 भारतीय खिलाड़ी, टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज को तहस-नहस कर देंगे

Last Updated:

भारत और वेस्टइंडीज के बीच मंगलवार से पांच टी20 मैचों की सीरीज शुरुआत हो रही है. सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में टीम इंडिया में कई ऐसे खिलाड़ी खेलेंगे जो धूम-धड़ाका करने में माहिर हैं, लेकिन भारतीय टीम के इन पांच खिलाड़ियों से कैरेबियाई टीम को ज्यादा सावधान रहना होगा.

Zoom

भारतीय क्रिकेट टीम

नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज के बाद अब टी20 का रोमांच शुरू हो रहा है. दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मैच मंगलवार को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. हाल ही में एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर लौटी भारतीय टीम आत्मविश्वास से लबरेज है. ऐसे में आइए जानते हैं वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में उन पांच भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जो मेहमान टीम को तहस-नहस कर देंगे.

अभिषेक शर्मा

इस लिस्ट में पहला नाम टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का है. अभिषेक शर्मा इस फॉर्मेट में विध्वंसक बल्लेबाज हैं और शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. उनके हालिया प्रदर्शन को देखें तो वह जबरदस्त रहा है. ऐसे में अभिषेक शर्मा अगर टीम इंडिया के लिए क्रीज पर टिक गए तो फिर वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की शामत आने से कोई नहीं रोक पाएगा.

अभिषेक शर्मा

संजू सैमसन

लिस्ट में दूसरा नाम विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का है. संजू ने पिछले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में दमदार खेल दिखाया था. हालांकि, उनकी निरंतरता पर सवाल उठते रहे हैं, लेकिन संजू वेस्टइंडीज के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं. संजू ने एक बार लय पकड़ ली तो फिर उन्हें रोक पाना बहुत मुश्किल होता है.

संजू सैमसन

वैभव सूर्यवंशी

15 साल के वंडर वॉय वैभव सूर्यवंशी भी इस लिस्ट में शामिल हैं. हालांकि, वैभव को संजू के रहते गौतम गंभीर प्लेइंग इलेवन में मौका देंगे या फिर नहीं ये अभी मिस्ट्री बनी हुई है, लेकिन अगर वैभव मैदान पर खेलने उतरते हैं तो फिर ये वेस्टइंडीज को भी पता है कि तबाही आनी तय है. यही कारण है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ अगर वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलता है तो वह सबसे बड़े एक्स फैक्टर खिलाड़ी बनेंगे.

वैभव सूर्यवंशी

मयंक यादव

वैसे तो टीम में अर्शदीप सिंह जैसे अनुभवी गेंदबाज हैं. टीम में प्रिंस यादव भी मौजूद है, लेकिन सबकी नजर तेज-तर्रार मयंक यादव पर रहेगी. अक्सर चोट से परेशाना मयंक के पास ये बेहतरीन मौका है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी गेंदबाजी से आग बरसाए. ऐसे में अगर मयंक अपनी पूरी लय में और फिट रहते हैं तो फिर वह अकेले कैरेबियाई टीम का काम तमाम कर सकते हैं.

मयंक यादव

कुलदीप यादव

इस लिस्ट में 5वां नाम स्पिनर कुलदीप यादव का है. टीम में कुलदीप सबसे ज्यादा अनुभवी स्पिनर हैं. मुश्किल परिस्थियों में कैसे विकेट निकालना है वह अच्छे से जानते हैं. ऐसे में कुलदीप यादव के मैच में 4 ओवर बहुत ही अहम रहने वाले हैं. यही कारण है कि कुलदीप अपनी फिरकी से वेस्टइंडीज की टीम को नचा देंगे.

कुलदीप यादव



Source link