भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी, इस टूर्नामेंट के लिए बनाए गए कप्तान, पंड्या भी खेलेंगे

भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी, इस टूर्नामेंट के लिए बनाए गए कप्तान, पंड्या भी खेलेंगे


होमखेलक्रिकेट

भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी, इस टूर्नामेंट के लिए बनाए गए कप्तान

Last Updated:

Hong Kong Sixes Bhuvneshwar Kumar: 36 साल के भुवनेश्वर कुमार हांगकांग सिक्सेज के लिए भारतीय टीम के कप्तान बनाए गए हैं. 30 अक्टूबर से एक नवंबर तक होने वाली चलने वाली इस सीरीज में भुवी के अलावा क्रुणाल पंड्या, शशांक सिंह, राहुल तेवतिया, नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी और टी. नटराजन का भी नाम है.

Zoom

भुवनेश्वर कुमार को हांगकांग सिक्स में भारतीय टीम का कप्तान बनाय गया है.

नई दिल्ली: भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी हो गई है. वापसी भी कोई छोटी-मोटी नहीं बल्कि बतौर कप्तान. जी हां, चौंकिए मत! भुवनेश्वर कुमार भारतीय टीम में आए जरूर हैं, लेकिन ये भारतीय टीम आईपीएल सितारों से सजी है. 30 अक्टूबर से एक नवंबर तक होने वाली हांगकांग सिक्स सीरीज में अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भारत की कप्तानी करेंगे. इस टूर्नामेंट का भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारण किया जाएगा.

एक टीम से खेलते हैं छह-छह प्लेयर्स
भुवनेश्वर कुमार के साथ-साथ टीम में क्रुणाल पंड्या, शशांक सिंह, राहुल तेवतिया, नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी और टी नटराजन का भी नाम है. शशांक सिंह को छोड़कर बाकी सभी खिलाड़ी भारत के लिए खेल चुके हैं. इस टूर्नामेंट के मैचों में केवल छह खिलाड़ी भाग लेते हैं.

भारत की टीम में कौन और क्यों?
भुवनेश्वर के पास अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल का वर्षों का अनुभव है और वह नई गेंद से प्रभाव डालने की क्षमता रखते हैं, जबकि क्रुणाल पंड्या अदद ऑलराउंडर हैं. नीतीश राणा और राहुल त्रिपाठी टॉप ऑर्डर के आक्रामक बल्लेबाज हैं, जबकि शशांक सिंह और राहुल तेवतिया अच्छे फिनिशर हैं. नटराजन की तेज गेंदबाजी भी अंतर पैदा कर सकती है.

टीम इंडिया का स्क्वॉड

  • भुवनेश्वर कुमार (कप्तान) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • क्रुणाल पंड्या (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)
  • शशांक सिंह (पंजाब किंग्स)राहुल तेवतिया (गुजरात टाइटंस)
  • नीतीश राणा (दिल्ली कैपिटल्स)
  • राहुल त्रिपाठी (कोलकाता नाइटराइडर्स)
  • टी. नटराजन (दिल्ली कैपिटल्स)

क्या है हांगकांग सिक्स सीरीज का फॉर्मेट?
‘हांगकांग सिक्सेस’ सिर्फ छह खिलाड़ियों के साथ खेला जाता है. प्लेयर्स को सेट होने के लिए बेहद कम समय मिलता है. अटैकिंग फॉर्मेट के क्रिकेट में रनों का अंबार लगता है. पाकिस्तान डिफेंडिंग चैंपियन है. पिछले साल के फाइनल में पहली बार खेल रही कुवैत की टीम को हराकर रिकॉर्ड छठी बार हांगकांग सिक्सेस का खिताब जीता था. 2026 के टूर्नामेंट में आठ प्रमुख क्रिकेट खेलने वाले देशों के साथ-साथ चार एसोसिएट सदस्य देश भी हिस्सा लेंगे.



Source link