पाकिस्तान क्रिकेट में तख्तापलट, सलमान अली आगा से छिनी टी20 की कप्तानी, साहिबजादा फरहान को मिली कमान

पाकिस्तान क्रिकेट में तख्तापलट, सलमान अली आगा से छिनी टी20 की कप्तानी, साहिबजादा फरहान को मिली कमान


होमखेलक्रिकेट

पाकिस्तान क्रिकेट में तख्तापलट, सलमान आगा से छिनी कप्तानी, फरहान को मिली कमान

Last Updated:

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए नया कप्तान नियुक्त किया है. साहिबजादा फरहान श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में पाकिस्तान की कप्तानी करेंगे. फरहान को सलमान अली आगा की जगह कप्तानी सौंपी गई है. हाल ही में फरहान ने एशियन गेम्स में भी पाकिस्तानी टीम की अगुवाई की थी.

Zoom

साहिबजादा फरहान बने पाकिस्तान के टी20 कप्तान

नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम में एक बार फिर से तख्तापलट हो गया है. एशियन गेम्स में टीम की अगुवाई करने वाले साहिबजादा फरहान को टी20 का नया कप्तान बनाया गया है. फरहान श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज से इस जिम्मेदारी को संभालेंगे. सलमान अली आगा को हटाकर साहिजादा फरहान को टीम की कमान सौंपी गई है.

इसके साथ ही पाकिस्तान ने टी20 सीरीज के लिए टीम का भी ऐलान किया है. टी20 सीरीज के बाद पाकिस्तान को इंग्लैंड और श्रीलंका के साथ त्रिकोणीय सीरीज में हिस्सा लेना है. इस त्रिकोणीय सीरीज के लिए भी टीम की घोषणा की गई है, जिसकी कप्तानी शाहीन शाह अफरीदी के पास है. वहीं, टेस्ट की बात करें तो बाबर आजम इस फॉर्मेट में कप्तानी कर रहे हैं.

क्या है टी20 सीरीज का शेड्यूल

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज करी शुरुआत 9 अक्टूबर से होगी. सीरीज का दूसरा मुकाबला 11 अक्टूबर को खेला जाएगा, जबकि तीसरा और आखिरी मैच 13 अक्टूबर को होगा. दोनों टीमों के बीच ये तीनों ही मैच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान का स्क्वाड-

साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, अराफात मिन्हास, फखर जमान, हसन नवाज, ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), माज सदाकत, मोहम्मद सलमान मिर्जा, मुहम्मद इमरान रंधावा, नसीम शाह, रजाउल्लाह, सईम अयूब, शादाब खान और सुफियान मोकिम.



Source link