त्योहारों में मंगलसूत्र के साथ पहनें इस तरह के शानदार नेकलेस, देगा रॉयल लुक
Last Updated:
Mangalsutra With Necklace Styling Tips : त्योहारों के सीजन में साड़ी के साथ मंगलसूत्र और हेवी नेकलेस पहनने का यह खास अंदाज आपके फेस्टिव लुक को रॉयल बना देगा। ऐसे में अगर आप दुर्गा पूजा और करवाचौथ के पावन अवसर पर अपने मंगल सूत्र को स्टाइल करना चाहती हैं तो इसे लेयर्ड गोल्ड, कुंदन चोकर, मोती या टेंपल ज्वेलरी जैसे गहनों के साथ सही तालमेल के साथ पहनें. जानिये तरीका.
त्योहारों का मौसम शुरू होते ही महिलाओं के मन में सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि इस बार ट्रेडिशनल लुक को सबसे अलग और खास कैसे बनाया जाए. चाहे बंगाल की पारंपरिक दुर्गा पूजा का उल्लास हो या उत्तर भारत में करवाचौथ का पावन पर्व, हर महिला इन खास अवसरों पर सबसे खूबसूरत दिखना चाहती है. साड़ी हर भारतीय महिला की पहली पसंद होती है, लेकिन सही ज्वेलरी के बिना साड़ी का लुक अधूरा सा लगता है. यदि इस फेस्टिव सीजन आप भी अपने साड़ी लुक में चार चांद लगाना चाहती हैं, तो मंगलसूत्र के साथ कुछ चुनिंदा शानदार नेकलेस पहनकर एक परफेक्ट रॉयल लुक पा सकती हैं. (Image Credit: pinterest)
भारतीय संस्कृति में त्योहारों का मतलब सिर्फ नए कपड़े पहनना नहीं है, बल्कि अपनी परंपराओं और सजने-सवरने के उल्लास को खुलकर जीना है. दुर्गा पूजा के पंडालों में लाल पाड़ वाली पारंपरिक बंगाली साड़ी हो या करवाचौथ पर पहना जाने वाला चमकीला लहंगा, सही गहने आपके पूरे व्यक्तित्व को निखार देते हैं. आजकल केवल भारी-भरकम हार पहनने का चलन थोड़ा पीछे छूट गया है, बल्कि मॉडर्न और ट्रेडिशनल का फ्यूजन यानी मंगलसूत्र के साथ स्टाइलिश नेकलेस की लेयरिंग बहुत ट्रेंड में है.(Image Credit: pinterest)
लेयर्ड गोल्ड नेकलेस से पाएं सोबर और रिच लुक- अपने सुहाग की निशानी मंगलसूत्र के साथ लेयर्ड गोल्ड नेकलेस पहनना इस सीजन का एक बेहतरीन विकल्प है. यदि आप भारी साड़ी पहन रही हैं और उसके साथ एक सोबर लेकिन रिच लुक चाहती हैं, तो यह स्टाइल आपके गले को भरा-भरा और बेहद खूबसूरत लुक देता है. यह ट्रेडिशनल और मॉर्डन अंदाज का एक शानदार मेल है जो हर उम्र की महिलाओं पर खूब जंचता है.(Image Credit: pinterest)
Add News18 as
Preferred Source on Google
कुंदन और पोलकी चोकर से शाही अंदाज- करवाचौथ या दुर्गा महासप्तमी और अष्टमी की पूजा के लिए कुंदन और पोलकी के सेट हमेशा से पहली पसंद रहे हैं. आप अपने मंगलसूत्र के नीचे एक खूबसूरत सा कुंदन चोकर पहन सकती हैं, जो आपको एकदम शाही और पारंपरिक महारानी वाला लुक देता है. यह डिजाइन विशेष अवसरों पर आपकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देता है.(Image Credit: pinterest)
मोतियों के हार से बिखेरें सादगी का जादू- सफेद मोतियों की लड़ियों वाला नेकलेस किसी भी रंग की साड़ी के साथ बेहद ग्रेसफुल और शालीन लगता है. अगर आपकी साड़ी डार्क शेड जैसे लाल, मैरून या रॉयल ब्लू रंग की है, तो मोतियों का काम उस पर बहुत निखर कर सामने आता है. यह सादगी के साथ एक अलग ही रॉयल और क्लासी लुक प्रदान करता है.(Image Credit: pinterest)
टेंपल ज्वेलरी से निखारें सिल्क साड़ी की खूबसूरती- दक्षिण भारतीय या कांजीवरम साड़ियों के साथ टेंपल ज्वेलरी का कॉम्बिनेशन हमेशा हिट माना जाता है. दुर्गा पूजा के दौरान पारंपरिक सिल्क साड़ियों पर इस तरह का नेकलेस आपके लुक को पूरी तरह से पारंपरिक, सांस्कृतिक और बेहद आकर्षक बना देता है. यह आपके फेस्टिव वॉर्डरोब में एक खास जान डाल देता है.(Image Credit: pinterest)
सही इयररिंग्स और संतुलन का रखें ध्यान- अपने इस खास फेस्टिव लुक को परफेक्ट बनाने के लिए कुछ छोटी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. यदि आपका नेकलेस बहुत भारी और बड़ा है, तो कान में छोटे इयररिंग्स जैसे झुमकी या स्टड्स पहनें. इसके इसके विपरीत, अगर आपका नेकलेस हल्का है, तो आप स्टेटमेंट इयररिंग्स चुनकर अपने लुक को संतुलित कर सकती हैं.(Image Credit: pinterest)
त्योहारों की इस रौनक में स्लीक बन या गजरा और हल्का ट्रेडिशनल मेकअप आपके इस रॉयल लुक को पूरा कर देंगे. इसके अलावा, ऐसे गहने चुनें जो वजन में आरामदायक हों ताकि आप बिना किसी परेशानी के पूरे दिन आनंद ले सकें. इस फेस्टिव सीजन इन ट्रेंडी ज्वेलरी आइडियाज को अपनाएं और अपने साड़ी लुक से हर किसी का दिल जीत लें.(Image Credit: pinterest)