दरवाजे पर विजिलेंस, टॉयलेट में रिश्वत के पैसे… फ‍िर पाइप तोड़कर निकाली गई पूरी रकम

दरवाजे पर विजिलेंस, टॉयलेट में रिश्वत के पैसे… फ‍िर पाइप तोड़कर निकाली गई पूरी रकम


होमताजा खबरदेश

दरवाजे पर विजिलेंस, टॉयलेट में रिश्वत के पैसे…पाइप तोड़कर निकाली गई पूरी रकम

Last Updated:

Kerala Bribe Case News: केरल के मलप्पुरम में ₹10 हजार रिश्वत लेने के आरोपी हेल्थ इंस्पेक्टर ने विजिलेंस टीम को देखते ही पैसे टॉयलेट में फ्लश कर दिए. लेकिन टीम ने टॉयलेट का पाइप तोड़कर तलाशी ली और पैसे बरामद कर लिए.

Zoom

केरल में एक हेल्‍थ इंस्‍पेक्‍टर ने जब र‍िश्‍वत की रकम को टॉयलेट में फ्लश कर द‍िया (फोटो: लोकल 18)

तिरुवनंतपुरम: रिश्वत के पैसे लेकर उसे छिपाने के लिए टॉयलेट में फ्लश कर देना एक हेल्थ इंस्पेक्टर को भारी पड़ गया. केरल के मलप्पुरम जिले के तिरुरंगडी में विजिलेंस टीम रिश्वत के मामले में कार्रवाई करने पहुंची तो आरोपी ने पैसे टॉयलेट में बहा दिए लेकिन विजिलेंस टीम ने भी हार नहीं मानी. टॉयलेट का पाइप तोड़कर उसकी तलाशी ली गई और आखिरकार रिश्वत के ₹10 हजार बरामद कर लिए गए.

होटल का लाइसेंस देने के बदले मांगी थी रिश्वत
मामला तिरुरंगडी नगरपालिका का है. यहां के पब्लिक हेल्थ इंस्पेक्टर श्रीजी पर ₹10 हजार रिश्वत मांगने का आरोप है. जानकारी के मुताबिक, विदेश में रहने वाली एक महिला ने नया होटल और जूस स्टॉल शुरू किया था. इसके लिए उसे नगरपालिका से लाइसेंस की जरूरत थी. आरोप है कि लाइसेंस जारी करने के बदले हेल्थ इंस्पेक्टर ने महिला से ₹10 हजार की रिश्वत मांगी. महिला ने इसकी जानकारी विजिलेंस अधिकारियों को दी. इसके बाद टीम ने उसे रिश्वत की रकम देने के लिए कहा.

किराए के घर पर बुलाकर लिए पैसे
विजिलेंस के निर्देश पर महिला आरोपी हेल्थ इंस्पेक्टर के किराए के घर पहुंची. वहां उसने श्रीजी को ₹10 हजार दिए. पैसे देने के बाद महिला वहां से बाहर निकल गई. इसके बाद विजिलेंस टीम कार्रवाई के लिए घर की ओर बढ़ी और दरवाजा खटखटाया. यहीं से पूरा मामला दिलचस्प हो गया.

दरवाजा खटखटाते ही टॉयलेट में बहा दिए पैसे
विजिलेंस अधिकारियों के आने का अंदाजा होते ही श्रीजी ने कथित तौर पर रिश्वत के पैसे टॉयलेट में डाल दिए और फ्लश कर दिया. उसे लगा कि पैसे पानी के साथ बह जाएंगे और सबूत भी खत्म हो जाएगा. लेकिन विजिलेंस टीम ने मामले को यहीं खत्म नहीं होने दिया. पूछताछ के दौरान श्रीजी ने स्वीकार किया कि उसने पैसे टॉयलेट में डाल दिए थे.

विजिलेंस ने तोड़ दिया टॉयलेट का पाइप
इसके बाद विजिलेंस टीम आरोपी को उसके किराए के घर पर दोबारा लेकर पहुंची. वहां टॉयलेट को हटाया गया और पाइप की जांच शुरू की गई. टीम ने पाइप में तेज दबाव से पानी डाला और अंदर फंसी चीजों की तलाश की. काफी कोशिश के बाद ₹10 हजार की रिश्वत की रकम पाइप के एक मोड़ में फंसी हुई मिल गई. इस तरह आरोपी के पैसे फ्लश करने के बावजूद विजिलेंस टीम ने रिश्वत की रकम बरामद कर ली.

विजिलेंस की कार्रवाई से बच नहीं पाया
पूरे घटनाक्रम में आरोपी ने रिश्वत की रकम को नष्ट करने की कोशिश की, लेकिन पाइप के मोड़ में पैसे फंस जाने के कारण वे पूरी तरह बह नहीं सके. विजिलेंस टीम ने उन्हें बरामद कर लिया.
मामला मलप्पुरम के तिरुरंगडी इलाके का है और आरोपी हेल्थ इंस्पेक्टर के खिलाफ रिश्वत लेने के आरोप में कार्रवाई की गई है.

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

login



Source link