Premanand Maharaj Ashram Dispute: प्रेमानंद महाराज के आश्रम में क्या हो रहा है? मथुरा के संतों ने उठाए गंभीर सवाल, की CBI जांच की मांग!

Premanand Maharaj Ashram Dispute: प्रेमानंद महाराज के आश्रम में क्या हो रहा है? मथुरा के संतों ने उठाए गंभीर सवाल, की CBI जांच की मांग!


होमताजा खबरधर्म

प्रेमानंद महाराज के आश्रम में क्या हो रहा है?मथुरा के संतों ने उठाए गंभीर सवाल

Last Updated:

Premanand Maharaj Ashram Dispute: मथुरा के संतों ने प्रेमानंद महाराज के आश्रम में चल रही गतिविधियों पर गंभीर सवाल उठाए हैं. संतों ने आश्रम के भीतर की घटनाओं को लेकर चिंता व्यक्त की है और पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाया है. उन्होंने इस मामले की गहन जांच की मांग करते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से हस्तक्षेप करने की अपील की है. यह मुद्दा अब स्थानीय धार्मिक और सामाजिक हलकों में गरमा गया है, जिससे आश्रम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं.

Zoom

Premanand Maharaj Ashram Dispute: मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी और जूना अखाड़े के राधानंद गिरि ने प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़े मामलों को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. दोनों ने आश्रम के शिष्य शरण दुलारी महाराज की मौत सहित अन्य कथित घटनाओं की सीबीआई जांच कराने की मांग की है. उन्होंने नाबालिग बच्चों के आश्रम में होने और कुछ बच्चों के परिजनों द्वारा उन्हें तलाशने के दावों की भी जांच की मांग उठाई. आइए जानते हैं दिनेश फलाहारी और राधानंद गिरि ने प्रेमानंद महाराज के आश्रम को लेकर क्या क्या कहा है और पूरा मामला क्या है…

राधानंद गिरि ने लगाया आरोप
राधानंद गिरि ने आरोप लगाया कि आश्रम में लगातार घटनाएं सामने आ रही हैं. उन्होंने एक संत की मौत का जिक्र करते हुए घटना की परिस्थितियों पर सवाल उठाए. उनका कहा कि संत को कथित तौर पर चौथी मंजिल से नीचे फेंका गया. घटना की परिस्थितियों की वैज्ञानिक और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, क्योंकि उपलब्ध जानकारी सामान्य हादसे से अलग सवाल खड़े करती है. उन्होंने आरोपों की पुष्टि के लिए जांच की जरूरत पर जोर दिया.

आश्रम में कथित तौर पर गड़बड़ियां
वहीं, दिनेश फलाहारी ने आरोप लगाया कि आश्रम से जुड़े क्षेत्र में काफी समय से कथित तौर पर गड़बड़ियां चल रही हैं. उन्होंने साधुओं की मौत और बच्चों के गायब होने के दावों की जांच की मांग की. उन्होंने कहा कि नाबालिग बच्चे कृष्ण भक्ति के लिए आश्रमों में आते हैं और ऐसे मामलों में उनके माता-पिता को जानकारी मिलनी चाहिए. उन्होंने दावा किया कि आश्रम से जुड़े विवादों के कारण संत प्रेमानंद महाराज भी कथित तौर पर क्षेत्र से दूर चले गए. दिनेश फलाहारी ने आश्रमों पर कथित कब्जे और बच्चों के परिजनों को दबाव डालकर हटाए जाने के आरोप भी लगाए. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए ताकि आरोपों की सच्चाई सामने आ सके.

CBI जांच की मांग
दिनेश फलाहारी ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराने की मांग की है. साथ ही बाल आयोग से भी कथित तौर पर आश्रमों में रहने वाले नाबालिग बच्चों की स्थिति की जांच करने और उन्हें उनके माता-पिता तक पहुंचाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि जिस संत की मौत का मामला सामने आया है, उसकी परिस्थितियों की भी विस्तृत जांच जरूरी है. उन्होंने घटना से पहले संत के कथित भय और उनके साथ हुई प्रताड़ना के आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि सभी पहलुओं की जांच होनी चाहिए.

क्या था मामला?
बता दें कि 25 सितंबर 2026 को वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से जुड़े 25 वर्षीय साधक दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की चौथी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई. पुलिस ने जांच शुरू की और फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए. पोस्टमार्टम में गंभीर चोटों की बात सामने आई है. मामला इसलिए गंभीर हो गया क्योंकि रिपोर्टों में शरीर पर अन्य चोटों और निजी अंग पर चोट/कटे होने की बात सामने आई. पुलिस इस पहलू समेत मौत की परिस्थितियों की जांच कर रही है. कुछ साधु-संतों और परिजनों ने निष्पक्ष या उच्चस्तरीय जांच की मांग भी उठाई है.

बरसाना पुलीस को मिला बच्चा
इसी बीच दूसरा मामला आश्रम से जुड़े एक किशोर के लापता होने को लेकर उसके परिवार ने आश्रम के बाहर प्रदर्शन किया. परिवार का आरोप है कि किशोर दीक्षा लेने के बाद से लापता है. आश्रम की ओर से जांच में सहयोग की बात कही गई है. हालांकि 16 वर्षीय किशोर अनुज को बरसाना पुलिस ने शनिवार को अनुज को राधा बाग मार्ग स्थित लाडली दास आश्रम से सकुशल बरामद किया. इसके बाद आश्रम के बाहर धरने पर बैठे परिजनों के सौंप दिया. इसके अलावा नोएडा की 35 वर्षीय महिला के 15 अगस्त से लापता होने का मामला भी सामने आया है. परिवार को आशंका है कि वह प्रेमानंद महाराज के आश्रम गई हो सकती हैं, लेकिन अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि वह आश्रम में हैं या वहां गई थीं.



Source link