MP Radha Mohan Das Agarwal home Theft Case। सांसद राधा मोहन के घर चोरों का धावा, सामान के साथ गटर का ढक्कन ले उड़े बदमाश

MP Radha Mohan Das Agarwal home Theft Case। सांसद राधा मोहन के घर चोरों का धावा, सामान के साथ गटर का ढक्कन ले उड़े बदमाश


होमताजा खबरDelhi

सांसद राधा मोहन के घर चोरों का धावा, सामान के साथ गटर का ढक्कन ले उड़े बदमाश

Last Updated:

MP Radha Mohan Das Agarwal House Theft: दिल्ली के फिरोजशाह रोड स्थित राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल की कोठी नंबर 18 में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है. चोर घर से जरूरी सामान के साथ गटर का ढक्कन भी चुरा ले गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. वीआईपी इलाके में हुई इस सेंधमारी से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

Zoom

पुलिस मामले की जांच कर रही है.

राजधानी दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर बहुत बड़ा सवालिया निशान लग गया है. मामला एकदम शॉकिंग है. वीआईपी इलाके यानी फिरोजशाह रोड स्थित कोठी नंबर 18 पर चोरों ने ऐसा धावा बोला कि हर कोई हैरान रह गया. यह कोठी किसी आम इंसान की नहीं बल्कि राज्यसभा सांसद और दिग्गज नेता डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल की है. जी हां, वही सांसद जिनके घर पर इस चोरी की घटना ने सबको भौचक्का कर दिया है. सुबह-सुबह जब इस घटना की खबर सामने आई तो दिल्ली पुलिस के महकमे में हड़कंप मच गया. जैसे ही पुलिस को कोठी में चोरी की कॉल मिली, वैसे ही आनन-फानन में पुलिस की गाड़ियां और तगड़ी टीमें मौके पर पहुंच गईं. मामला सिर्फ सामान्य चोरी का नहीं है, इसलिए जांच को आगे बढ़ाने के लिए मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया है, जो चप्पे-चप्पे से फिंगरप्रिंट और सबूत जुटाने में लगी हुई है.

आखिर क्या-क्या चुरा ले गए चोर?
अब आप सोचेंगे कि सांसद के घर पर चोरी हुई है, तो करोड़ों के गहने या कैश उड़ गए होंगे? लेकिन चोरों ने जो किया है, उस पर हंसी भी आएगी और हैरानी भी होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोर घर से कुछ जरूरी सामान तो ले ही गए, साथ ही हद तो तब हो गई जब वे घर के बाहर या परिसर से गटर का ढक्कन तक चुराकर ले उड़े. मतलब चोरों के हौ इतने बुलंद हैं कि वे वीआईपी इलाके से भारी-भरकम गटर का ढक्कन भी आसानी से उठा ले गए.

वीआईपी जोन में ऐसी सेंधमारी, सुरक्षा पर बड़े सवाल
फिरोजशाह रोड जैसी हाई-सिक्योरिटी वाली जगह पर जहां बड़े-बड़े नेता और सांसद रहते हैं, वहां इस तरह से चोरों का घुस जाना और वारदात को अंजाम देना दिल्ली पुलिस की गश्त और इंटेलिजेंस पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा करता है. सांसद के घर पर हुई इस सेंधमारी के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है. फिलहाल, पुलिस और फोरेंसिक टीमें घर के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हैं ताकि यह पता चल सके कि आखिर ये शातिर चोर कौन थे और किस वक्त इस घटना को अंजाम देकर रफूचक्कर हुए. देखना यह होगा कि दिल्ली पुलिस इस अनोखी और हाई-प्रोफाइल चोरी का पर्दाफाश कब तक कर पाती है.



Source link