Last Updated:
05 October ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: सिंह राशि वालों के लिए संघर्ष के बाद अब अच्छे समय की शुरुआत होने वाली है. करियर में सुधार, कारोबार में लाभ और संबंध मजबूत होंगे. खरगोन के ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार, 05 अक्टूबर 2026 का दिन राहत देने वाला रहेगा.
Aaj Ka Singh Rashifal 05 October 2026, Leo Daily Horoscope: खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज 05 अक्टूबर 2026 सोमवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए राहत देने वाला रहेगा. सूर्य युवा अवस्था में होकर लाभ के योग बना रहा है. वहीं गुरु, चंद्र और मंगल पराक्रम भाव में विराजित होकर गजकेसरी और लक्ष्मीपति योग बना रहे हैं. ऐसे में लंबे समय से चल रहे संघर्ष के बाद परिस्थितियां बदलने और अच्छे समय की शुरुआत होने के संकेत हैं.
करियर और शिक्षा राशिफल
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन राहत देने वाला रहेगा. कार्यक्षेत्र में लंबे समय से बिगड़ी परिस्थितियों में सुधार आने की संभावना है. अधिकारी आपके काम से प्रभावित होकर आपकी सराहना कर सकते हैं और सम्मान भी मिल सकता है. विद्यार्थियों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा. पढ़ाई के प्रति एकाग्रता बढ़ेगी. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के योग हैं.
स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए ज्यादा परेशान करने वाला नहीं रहेगा. शनि सप्तम भाव में होने के कारण कुछ शारीरिक परेशानियां सामने आ सकती हैं, लेकिन सूर्य की शुभ दृष्टि मिलने से इन कष्टों में राहत के संकेत हैं. आज आप खुद को पहले की तुलना में अधिक ऊर्जावान और बेहतर महसूस कर सकते हैं.
व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापारियों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से लाभ देने वाला रह सकता है. लक्ष्मीपति योग का शुभ प्रभाव कारोबार में देखने को मिलेगा और लाभ के नए अवसर बन सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं. कारोबार में रुका हुआ पैसा मिलने या आय के नए साधन बनने की संभावना है. निवेश के लिहाज से अग्नि से जुड़े क्षेत्रों में किया गया निवेश भविष्य में लाभ दे सकता है, हालांकि कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना बेहतर रहेगा.
पारिवारिक संबंध और लव लाइफ
पारिवारिक जीवन की शुरुआत में कुछ तनाव या मतभेद बने रह सकते हैं, लेकिन धीरे-धीरे परिस्थितियां सामान्य होने लगेंगी. पति-पत्नी के बीच वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन ये लंबे समय तक नहीं रहेंगे. बातचीत से स्थिति संभल सकती है. प्रेम संबंधों में चल रही चिंताएं दूर होने के संकेत हैं. प्रेमियों के बीच नजदीकियां बढ़ सकती हैं और जीवन में खुशियां आने की संभावना है.
आज के शुभ अंक और उपाय
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार सिंह राशि के जातकों के लिए आज 7 अंक शुभ माना गया है. इसके अलावा 3, 5 और 9 अंक भी लाभ देने वाले रहेंगे. आज भगवान शिव की पूजा और आराधना करना शुभ रहेगा. पन्ना रत्न धारण करना भी लाभकारी माना गया है.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.