Aaj Ka Mausam | IMD Weather Today: 70KM की हवा, मूसलाधार बारिश; राजस्थान, MP और पंजाब में बिगड़ेगा मौसम, 14 राज्यों में IMD अलर्ट

Aaj Ka Mausam | IMD Weather Today: 70KM की हवा, मूसलाधार बारिश; राजस्थान, MP और पंजाब में बिगड़ेगा मौसम, 14 राज्यों में IMD अलर्ट


होमताजा खबरदेश

70KM की आंधी और मूसलाधार बारिश, राजस्थान-MP-पंजाब समेत 14 राज्यों में अलर्ट

Last Updated:

IMD Weather Today 4 October: 4 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब और कई अन्य राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा भी बढ़ सकता है. पूर्वोत्तर राज्यों में बिजली गिरने की चेतावनी है. दक्षिण भारत में केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह दी गई है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

4 अक्टूबर को दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, MP, पंजाब समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट है. (फोटो PTI)

आज का मौसम 4 अक्टूबर: मानसून अब कमजोर पड़ने लगा है लेकिन जाते-जाते मौसम अपना रंग बदल रहा है. देश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का दौर अभी थमने वाला नहीं है. मौसम विभाग (IMD) ने 4 अक्टूबर को यूपी, बिहार, दिल्ली, झारखंड समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. पूर्वी भारत में बिजली गिरने और वज्रपात का खतरा भी बना हुआ है. राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी मौसम करवट लेगा. पंजाब में बारिश के साथ तेज हवा चल सकती है. पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में अगर आप रविवार को सफर की तैयारी कर रहे हैं तो निकलने से पहले मौसम का हाल जरूर जान लें.

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने मौसमी सिस्टम का असर पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों में दिख सकता है. केरल तट के पास दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर भी ऐसा ही सिस्टम सक्रिय है. सिक्किम और आसपास के इलाकों में भी ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. इन सिस्टम की वजह से कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में ओले भी गिरने की संभावना है. किसानों के लिए यह मौसम परेशानी बढ़ा सकता है. वहीं मछुआरों को समुद्र से दूर सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है.
दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भी बारिश और तेज हवा का असर देखने को मिल सकता है. (PTI)





Source link