Last Updated:
टीवी पर कुछ चेहरे सिर्फ कलाकार नहीं रहते, बल्कि एक दौर की पहचान बन जाते हैं. छोटे पर्दे की दुनिया में कुछ किरदार ऐसे रहे हैं जो पर्दे से गायब होने के बावजूद उस दौर की पहचान रहे. श्वेता तिवारी का ‘प्रेरणा’ ऐसा ही एक किरदार है. एकता कपूर के लोकप्रिय सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ में प्रेरणा शर्मा बनकर श्वेता ने घर-घर में अपनी पहचान बनाई.
नई दिल्ली. श्वेता तिवारी को आज भी दर्शक प्रेरणा शर्मा के तौर पर जानते हैं. प्रेरणा बनकर श्वेता तिवारी ने कई साल तक पर्दे पर राज किया. भोजपुरी इंडस्ट्री से करियर की शुरुआत करने के बाद श्वेता ने टीवी में कदम रखा और अब वो बड़े पर्दे पर धाक जमाए हुए हैं. एक्ट्रेस की लेटेस्ट फिल्म ‘द वन’ को थिएटर्स में ऑडियंस का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम shweta.tiwari)
4 अक्टूबर 1980 को जन्मीं श्वेता तिवारी आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं. दो दशक से ज्यादा लंबे करियर में श्वेता ने सिर्फ टीवी तक खुद को सीमित नहीं रखा. उन्होंने सीरियल्स, रियलिटी शोज, फिल्मों और डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी पहचान बनाई. (फोटो साभार इंस्टाग्राम shweta.tiwari)
श्वेता तिवारी ने अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत 1999-2000 के आसपास की थी. शुरुआती दौर में छोटे पर्दे पर काम करने के बाद उन्हें वो मौका मिला, जिसने उनके पूरे करियर की दिशा बदलकर रख दी. एकता कपूर के सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ में उन्हें प्रेरणा शर्मा का किरदार मिला. (फोटो साभार इंस्टाग्राम shweta.tiwari)
Add News18 as
Preferred Source on Google
2001 से 2008 तक श्वेता ने इस शो में प्रेरणा का किरदार निभाया. शो की कहानी और किरदारों के साथ श्वेता की एक्टिंग दर्शकों को इतनी पसंद आई कि वह टीवी की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल हो गईं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम shweta.tiwari)
सीजेन खान और रोनित रॉय के साथ श्वेता तिवारी की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया. प्रेरणा के किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई और उन्हें साथ ही इंडस्ट्री में कई अवॉर्ड्स भी दिलाए. 7 साल तक प्रेरणा बनकर पर्दे पर जीने के बाद श्वेता ने कई रोल्स अदा किए. (फोटो साभार इंस्टाग्राम shweta.tiwari)
श्वेता तिवारी के करियर की दूसरी बड़ी उपलब्धि रियलिटी शो ‘बिग बॉस 4’ रही. 2010 में उन्होंने इस शो में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया और मजबूत गेम खेलते हुए ट्रॉफी अपने नाम की. इस जीत के साथ श्वेता तिवारी ‘बिग बॉस’ जीतने वाली पहली महिला प्रतियोगी बनीं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम shweta.tiwari)
‘बिग बॉस’ के अलावा वह ‘नच बलिए’, ‘झलक दिखला जा 6’ और ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 11’ जैसे रियलिटी शोज का भी हिस्सा रहीं. इन शोज के जरिए दर्शकों को उनके व्यक्तित्व का एक अलग पहलू देखने को मिला. (फोटो साभार इंस्टाग्राम shweta.tiwari)
अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही श्वेता तिवारी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहीं. श्वेता तिवारी की पहली शादी राजा चौधरी के साथ थी. एक्ट्रेस ने एक्स हस्बैंड पर घरेलू हिंसा और प्रताड़ना के आरोप लगाए थे. वहीं दूसरी बार भी शादी में श्वेता को सिर्फ दर्द और तकलीफ ही नसीब हुई.(फोटो साभार इंस्टाग्राम shweta.tiwari)
पहले पति से दर्द और ट्रॉमा मिलने के बाद श्वेता तिवारी अभिनव कोहली के साथ जिंदगी में आगे बढ़ीं, लेकिन दूसरी बार भी उन्हें खुशियां नसीब नहीं हो पाईं. दूसरे पति से भी एक्ट्रेस का रिश्ता टूट गया. श्वेता तिवारी अब दोनों बच्चों की सिंगल मदर हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम shweta.tiwari)