‘हमारा रिश्ता इतना गहरा था कि…’, गुरमीत की फैन का कैंसर से निधन, एक्टर हुए इमोशनल, ऐसा था दोनों का बॉन्ड

‘हमारा रिश्ता इतना गहरा था कि…’, गुरमीत की फैन का कैंसर से निधन, एक्टर हुए इमोशनल, ऐसा था दोनों का बॉन्ड


Last Updated:

अभिनेता गुरमीत चौधरी ने अपनी कैंसर पीड़ित फैन मोनिका के निधन पर भावुक पोस्ट लिखा. मोनिका उनके करियर के हर पड़ाव पर साथ थीं और गुरमीत उन्हें परिवार का हिस्सा मानते थे.

Zoom

नई दिल्ली. टीवी और फिल्म अभिनेता गुरमीत चौधरी ने अपनी लंबे समय से फैन रहीं मोनिका के निधन पर भावुक पोस्ट शेयर किया. मोनिका लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं. उनके निधन की खबर से गुरमीत काफी भावुक नजर आए. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट लिखकर बताया कि वक्त के साथ वह फैन से ज्यादा परिवार का हिस्सा बन गई थीं.

गुरमीत ने अपनी पोस्ट की शुरुआत मोनिका को याद करते हुए की. उन्होंने लिखा, ”मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन मुझे मोनिका के लिए ऐसा भावुक नोट लिखना पड़ेगा. मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा कि वह इस दुनिया में नहीं हैं. उन्होंने मेरे करियर के हर छोटे-बड़े पड़ाव को हमेशा सेलिब्रेट किया. मेरे हर प्रोजेक्ट और उपलब्धि पर उनका प्यार और सपोर्ट मेरे साथ रहा.”

गुरमीत चौधरी की फैन का निधन
गुरमीत ने खास तौर पर साउथ अफ्रीका के डरबन में हुई मुलाकातों को याद किया. उन्होंने कहा, ”जब भी मैं डरबन जाता था, मोनिका मेरे साथ मौजूद रहती थीं. इसी दौरान हमारे बीच का रिश्ता इतना गहरा हो गया कि वह मेरे लिए परिवार जैसी बन गईं. एक वक्त मोनिका ने मुझे बताया था कि वह कैंसर से जूझ रही हैं. इसके बाद हमारे बीच फोन कॉल और वीडियो कॉल पर भी बातचीत होती रही. मैं उन्हें हिम्मत देता और हमेशा कहता कि वह एक फाइटर हैं और उन्हें लड़ते रहना चाहिए. मुझे भरोसा था कि सब ठीक हो जाएगा.”

View this post on Instagram





Source link