सिंगीतम श्रीनिवास राव के निधन से दुखी हुए कमल हासन, एसएस राजामौली बोले- उनके परिवार के साथ मेरी संवेदना

सिंगीतम श्रीनिवास राव के निधन से दुखी हुए कमल हासन, एसएस राजामौली बोले- उनके परिवार के साथ मेरी संवेदना


Last Updated:

भारतीय सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर सिंगीतम श्रीनिवास राव नहीं रहे. उनके निधन से साउथ सिनेमा में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. 95 साल की उम्र में चेन्नई के कावेरी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. ‘पुष्पक’, ‘अपूर्वा सगोधरगल’ और ‘आदित्य 369’ जैसी कालजयी फिल्में बनाने वाले सिंगीतम के जाने पर कमल हासन, जूनियर एनटीआर और एसएस राजामौली जैसे दिग्गजों ने गहरा शोक जताया है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

सिंगितम श्रीनिवास राव के निधन से शोक. (फोटो साभार: Instagram@ikamalhaasan)

नई दिल्ली. दिग्गज डायरेक्टर सिंगीतम श्रीनिवास राव का निधन हो गया. इस खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. उन्होंने 3 अक्टूबर को 95 साल की उम्र में चेन्नई के कावेरी अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां वह उम्र संबंधी बीमारियों का इलाज करा रहे थे. अपनी कालजयी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले फिल्ममेकर के जाने से सिनेमा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है. उनके जाने पर कमल हासन, जूनियर एनटीआर और एसएस राजामौली जैसे साउथ सिनेमा के दिग्गजों ने गहरा दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी.

एसएस राजामौली ने फिल्ममेकर को याद करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर लिखा, ‘सिंगितम श्रीनिवास राव के निधन की खबर बेहद दुखद है. ‘आदित्य 369’, ‘पुष्पक विमान’ और ‘मयूरी’ जैसी फिल्में बनाने वाले सिंगितम ऐसे फिल्ममेकर थे, जिन्होंने अपने समय से आगे की सोच के साथ काम किया. उनकी फिल्मों में ऐसा नजरिया था, जो आज भी नई पीढ़ी को उतना ही ताजा महसूस होता है. उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना है. भगवान उनकी आत्मा को शांति दें.’



Source link