प्लेटफॉर्म न.-4 पर दर्द से तड़प रही थी महिला, पहुंची RPF टीम, मिला बड़ा तोहफा
Last Updated:
ओडिशा के भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर अचानक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया. बंगिरिपोसी-पुरी एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई. ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही उसकी हालत बिगड़ गई. RPF अधिकारी और ‘मेरी सहेली’ टीम तुरंत मदद के लिए पहुंची. महिला की निजता का ध्यान रखते हुए प्लेटफॉर्म पर कपड़ों का घेरा बनाया गया. इसी घेरे के अंदर महिला ने बच्ची को जन्म दिया. डिलीवरी के बाद मां और नवजात बच्ची को कैपिटल अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में दोनों की जांच हुई. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक मां और बच्ची दोनों स्वस्थ और सुरक्षित हैं.
भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर महिला ने बच्ची को जन्म दिया. (फोटो X/@rpf_ecor_kur)
रिपोर्ट: दीपक सामल
ओडिशा के भुवनेश्वर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हर कोई हैरान रह गया जब प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर अचानक एक महिला की प्रसव पीड़ा तेज हो गई. महिला ट्रेन में सफर कर रही थी और किसी ने शायद सोचा भी नहीं होगा कि उसकी मंजिल अस्पताल नहीं बल्कि रेलवे प्लेटफॉर्म बनने वाली है. वह बंगिरिपोसी-पुरी एक्सप्रेस में यात्रा कर रही थी. ट्रेन जैसे ही भुवनेश्वर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर पहुंची तो महिला की हालत बिगड़ने लगी. दर्द बढ़ता गया और आसपास मौजूद लोगों को समझ आ गया कि मामला गंभीर है. तभी रेलवे सुरक्षा बल यानी RPF की टीम और ‘मेरी सहेली’ टीम तुरंत सक्रिय हुई. कुछ ही देर में प्लेटफॉर्म पर ऐसा इंतजाम किया गया कि महिला को मदद भी मिले और उसकी निजता भी बनी रहे.
RPF और ‘मेरी सहेली’ टीम ने बिना समय गंवाए महिला की मदद शुरू कर दी. महिला की प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए प्लेटफॉर्म पर कपड़ों का घेरा बनाया गया. इसी घेरे के अंदर महिला की डिलीवरी कराई गई. कुछ देर बाद प्लेटफॉर्म पर बच्चे की किलकारी गूंज उठी. महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया. मौके पर मौजूद लोगों के लिए यह पल बेहद खास था. रेलवे कर्मचारियों और RPF की टीम ने राहत की सांस ली. प्रसव के बाद मां और नवजात बच्ची को तुरंत कैपिटल अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में दोनों की जांच की गई. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक मां और बच्ची दोनों स्वस्थ और सुरक्षित हैं.
RPF Post/BBS (Operation Matru Shakti): On 02.10.2026, RPF & Meri Saheli team assisted a lady passenger in labour at BBS PF No. 04. She delivered a baby girl on the platform. Mother & newborn were safely shifted to Capital Hospital, Bhubaneswar for further medical care. https://t.co/nRountJ3MM