रणवीर शौरी को फिल्मों में नहीं मिल रहा काम, आवाज उठाने की चुकानी पड़ी कीमत! बोले- ‘मुझे अंदाजा था, कंफर्म हो गया’

रणवीर शौरी को फिल्मों में नहीं मिल रहा काम, आवाज उठाने की चुकानी पड़ी कीमत! बोले- ‘मुझे अंदाजा था, कंफर्म हो गया’


Last Updated:

एक्टर रणवीर शौरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. हाल ही में एक्टर ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर अपना दुख जाहिर किया कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में काम नहीं मिल रहा है. रणवीर ने एक्स पर लिखा कि वो ‘वोकल’ यानी कि मुखर हैं जिसकी वजह से उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में काम नहीं मिल रहा है. एक्टर का दावा है कि बड़े बैनर के प्रोडक्शन हाउस ने उनके इस दावे को कंफर्म भी किया है.

Zoom

रणवीर शौरी ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर अपना दर्द शेयर किया. (फोटो साभार- फाइल फोटो)

नई दिल्ली.  एक्टर रणवीर शौरी फिल्मों के साथ ही एक और जगह काफी एक्टिव रहते हैं और वो जगह सोशल मीडिया है. रणवीर शौरी उन चंद एक्टर्स में शुमार है जो सोशल मीडिया पर खुलकर बेबाकी से अपनी राय रखने से कतराते नहीं हैं. हाल ही में एक्टर ने अपने दावों से सबको हैरान कर दिया है. रणवीर शौरी का कहना है कि उन्हें सरकारी विरोधी होने की वजह से फिल्मों में काम नहीं मिल रहा है. उन्होंने कल यानी 3 अक्टूबर की रात को ये ट्वीट किया था.

एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए रणवीर शौरी कहते हैं कि उन्हें हमेशा से अंदाजा था कि वो वोकल यानी कि मुखर हैं जिसकी वजह से फिल्म इंडस्ट्री के लोग उनके साथ काम करने से डरते हैं. एक्टर का कहना है कि अब एक बड़े बैनर ने उनके इस कयास को कंफर्म कर दिया है. प्रोडक्शन हाउस ने बताया कि वो विवादित हैं जिसकी वजह से कोई उनके साथ काम नहीं करना चाहते हैं.

रणवीर शौरी ने किया बड़ा दावा

रणवीर शौरी एक्स पर लिखते हैं, ‘भारी मन से आप सभी के साथ ये बात शेयर कर रहा हूं कि मुझे पहली बार किसी बड़े मेनस्ट्रीम स्टूडियो से कंफर्म किया गया है कि मुझे क्यों कास्ट नहीं किया. पहली बार किसी बड़े मेनस्ट्रीम स्टूडियो ने कंफर्म किया कि मुझे सिर्फ इसलिए कास्ट नहीं किया गया, क्योंकि मैं बहुत ज्यादा वोकल और संभावित रूप से कॉन्ट्रोवर्शियल हूं’.



Source link