मिथुन राशिफल: विदेश से मान-सम्मान के मजबूत योग, लेकिन मेहनत का श्रेय छिनने का खतरा, जानें अचूक उपाय

मिथुन राशिफल: विदेश से मान-सम्मान के मजबूत योग, लेकिन मेहनत का श्रेय छिनने का खतरा, जानें अचूक उपाय


Last Updated:

Aaj Ka Mithun Rashifal: ज्योतिषाचार्य ने कहा कि हिंदी पंचांग के अनुसार आज दशमी तिथि देर रात 2:08 बजे तक रहेगी, जिसके तहत आज दशमी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. आज के दिन सिद्ध योग और विष्टि करण का संयोग बन रहा है.

Aaj Ka Mithun Rashifal 05 October 2026 (मिथुन राशिफल)/देहरादून: आज 5 अक्टूबर यानी सोमवार का दिन है. हिंदी पंचांग के अनुसार, आज दशमी तिथि देर रात 2 बजकर 8 मिनट तक रहेगी. आज के दिन दशमी तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा. आज के दिन योग सिद्ध है और करण विष्टि है. देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि आज के दिन दशमी तिथि का श्राद्ध है. मिथुन जातकों का स्वभाव विष्टिबद्ध रहने वाला है. विष्टिबद्ध का मतलब होता है पापी और कमजोर. वैसे तो कहा गया है आप इस योग में कोई भी कार्य करेंगे वह सिद्ध नहीं होगा, जबकि योग सिद्ध है और करण विष्टि है. इस समय जो भी तंत्र-मंत्र करते हैं वह सिद्ध हो जाते हैं. इस समय पुष्य नक्षत्र लगा हुआ है, इस नक्षत्र की जबरदस्त मांग रहती है.

दशमी तिथि का श्राद्ध और तंत्र-मंत्र के लिए सिद्ध योग
ज्योतिषाचार्य ने कहा कि हिंदी पंचांग के अनुसार आज दशमी तिथि देर रात 2:08 बजे तक रहेगी, जिसके तहत आज दशमी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. आज के दिन सिद्ध योग और विष्टि करण का संयोग बन रहा है. उन्होंने कहा कि वैसे तो इस योग में सामान्य शुभ कार्य सिद्ध नहीं होते हैं, लेकिन तंत्र-मंत्र, जादू-टोना और टोटका करने वालों के लिए यह समय अत्यंत फलदायी माना जाता है. इस अवधि में की गई तंत्र विद्याएं और साधनाएं शीघ्र सिद्ध हो जाती हैं.

पुष्य नक्षत्र में कार्य विस्तार और मिथुन जातकों का स्वभाव
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज पुष्य नक्षत्र भी लगा हुआ है, जिसकी ज्योतिष शास्त्र में अत्यधिक मांग रहती है. इस नक्षत्र में शुरू किए गए किसी भी कार्य में कई गुना बढ़ोतरी होती है, उदाहरण के लिए, यदि आप मकान बनाने जैसा छोटा कार्य भी शुरू करते हैं तो उसका विस्तार तीन से चार गुना हो जाता है. वहीं दूसरी ओर, आज मिथुन राशि के जातकों का स्वभाव विष्टिबद्ध यानी थोड़ा पापी और कमजोर रहने की संभावना है, इसलिए उन्हें अपने आचरण पर विशेष नियंत्रण रखने की आवश्यकता है.

विदेश यात्रा से मान-सम्मान और बड़ी सफलता के योग
ज्योतिषाचार्य ने कहा कि आज की ग्रह स्थिति आमोद की अवस्था दर्शा रही है, जिससे कीर्ति और विदेश से लाभ के मजबूत योग बन रहे हैं. मिथुन राशि के जातक यदि आज विदेश यात्रा करते हैं या विदेश से जुड़े कार्यों में हाथ आजमाते हैं, तो उन्हें बड़ी उपलब्धि और मान-सम्मान मिलने की पूरी संभावना है. दूसरे देशों में भी वे अपनी धाक जमाने में सफल रहेंगे. अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यों और व्यापारिक सौदों के लिए आज का दिन सबसे उत्तम साबित हो सकता है.

मेहनत का फल दूसरों को मिलने और मतभेद की आशंका
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज सोमवार के दिन चंद्रमा अपने उच्च भाव में बृहस्पति और मंगल के साथ कर्क राशि में स्थित हैं, जबकि शनि और सूर्य भी एक ही दिशा में प्रभाव डाल रहे हैं. ग्रहों के इस संयोजन के कारण आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलने में अड़चन आ सकती है. हो सकता है कि मेहनत आप करें और प्रमोशन आपके सहकर्मी को मिल जाए. इसके अलावा, इस ग्रह दशा के चलते पिता या संतान के साथ आपसी मतभेद और वैचारिक अनबन होने की भी संभावनाएं बढ़ जाती हैं.

मीठे चश्मे के जल का उपाय और वाणी पर नियंत्रण की सलाह
इन प्रतिकूल प्रभावों से बचने के लिए ज्योतिषाचार्य ने मीठी वाणी और व्यवहार में सौम्यता बनाए रखने की सलाह दी है. कार्यक्षेत्र और परिवार में अपनी वाणी से आप सबका दिल जीत सकते हैं और रिश्तों को टूटने से बचा सकते हैं. इसके अलावा, चंद्रमा के शुभ और सकारात्मक परिणाम प्राप्त करने के लिए अपने घर में मीठे चश्मे यानी प्राकृतिक स्रोत का जल स्थापित करना एक बेहद प्रभावी और उत्तम उपाय रहेगा.



Source link