नई दिल्ली: पाकिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी त्रिकोणीय सीरीज के लिए श्रीलंका ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. टीम में अविष्का फर्नांडो और सहान अराचिगे की वापसी हुई है. इस त्रिकोणीय सीरीज में फर्नांडो फरवरी 2025 के बाद अपना पहला वनडे खेल सकते हैं. वहीं, सहान को 2024 के बाद पहली बार श्रीलंकाई वनडे में टीम में जगह मिली है. सहान अराचिगे को चोटिल वानिंदु हसरंगा की जगह मौका मिला है.
वहीं, अविष्का को चरित असलंका की जगह टीम में शामिल किया गया है. असलंका की नेशनल टीम में वापसी का सफर बेहद छोटा साबित हुआ, क्योंकि उन्हें ट्राई-सीरीज से ठीक पहले पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज से भी बाहर कर दिया गया था. असलंका के बाहर होने के बाद वनडे टीम के लिए किसी उप-कप्तान की घोषणा नहीं की गई है.
घरेलू क्रिकेट अविष्का का हालिया प्रदर्शन रहा है दमदार
अविष्का की वापसी घरेलू क्रिकेट में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद हुई है, जहां उन्होंने अपने पिछले तीन लिस्ट-ए मैचों में दो शतक लगाए हैं, जिसमें 160 रन का उनका करियर-सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी शामिल है. वह इस समय श्रीलंका के लिस्ट ए घरेलू टूर्नांमेंट मेजर क्लब्स लिमिटेड ओवर टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, जहां उन्होंने 63.85 के औसत से 447 रन बनाए हैं.
अविष्का हाल के दिनों में श्रीलंका को बाउंड्री पार करने की क्षमता के मामले में यकीनन उनका सबसे सक्षम टॉप-ऑर्डर विकल्प देते हैं. हालांकि, यह देखना बाकी है कि पाथुम निसंका, कप्तान कुसल मेंडिस और कामिल मिशारा जैसे अन्य टॉप ऑर्डर विकल्पों के बीच उन्हें प्लेइंग इलेवन में कैसे जगह दी जाती है.
स्क्वाड में चार पेसर्स को मिली है जगह
श्रीलंका ने इस त्रिकोणीय सीरीज के लिए चार प्रमुख तेज गेंदबाजों दुष्मंथा चमीरा, असिथा फर्नांडो, ईशान मलिंगा और दिलशान मदुशंका पर भरोसा बरकरार रखा है. वहीं महीश थीक्षणा, सचिंदु कोलंबेज और दुनिथ वेल्लालागे स्पिन आक्रमण की कमान संभालेंगे. पाकिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ ट्राई-सीरीज 18 अक्टूबर से शुरू होगी, जहां श्रीलंका रावलपिंडी में पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में आमने-सामने होगा.
त्रिकोणीय सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम-
पाथुम निसंका, अविष्का फर्नांडो, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (कप्तान, विकेटकीपर), पावन रथनायके, सहान अराचिगे, कमिंदु मेंडिस, जनिथ लियानागे, दासुन शनाका, दुनिथ वेल्लालागे, महीश थीक्षणा, सचिंदु कोलंबेज, दुष्मंथा चमीरा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा.