छत्तीसगढ़ी में हर घर की पहली पसंद है उड़द दाल बड़ी, स्वाद में बेहद खास, कम खर्च में होगा तैयार

छत्तीसगढ़ी में हर घर की पहली पसंद है उड़द दाल बड़ी, स्वाद में बेहद खास, कम खर्च में होगा तैयार


होमफोटोलाइफ़फूड

छत्तीसगढ़ी में हर घर की पहली पसंद है उड़द दाल बड़ी, स्वाद में बेहद खास

Last Updated:

Urad Dal Badi and Arhar Dal Sabji Recipe: छत्तीसगढ़ी घरों में पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद आज भी लोगों की पसंद बना हुआ है. इन्हीं देसी स्वाद वाली रेसिपी में उड़द दाल बड़ी और अरहर दाल की सब्जी भी शामिल है. उड़द दाल की बड़ी और अरहर दाल से तैयार होने वाली यह सब्जी स्वाद में बेहद खास होती है. इसमें हरी मिर्च, करी (कढ़ी) पत्ता और सरसों का तड़का लगाने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती और घर में मौजूद सामान्य सामग्री से ही स्वादिष्ट सब्जी तैयार की जा सकती है.

सबसे पहले उड़द दाल की बड़ी को अच्छी तरह साफ करके पानी से धोकर निकाल लें. इसके बाद करीब एक कप अरहर दाल को भी साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. दाल और बड़ी को साफ करने के बाद इन्हें पकाने के लिए तैयार करें.

अब कुकर में धुली हुई अरहर दाल और उड़द दाल की बड़ी डालें. इसमें स्वादानुसार हल्दी, नमक और आवश्यक सामग्री डालकर कुकर बंद कर दें. इसे करीब 10 मिनट तक पकने दें ताकि दाल और बड़ी अच्छी तरह पक जाए.

दाल और बड़ी पकने के बाद कड़ाही को गैस पर गर्म करें. कड़ाही गर्म होने पर इसमें तेल डालें. तेल गर्म होने के बाद हरी मिर्च, कड़ी पत्ता और सरसों डालकर अच्छे से तड़का लगाएं. सरसों के चटकने और मसालों की खुशबू आने तक तड़के को पकाएं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अब कुकर में पकी हुई अरहर दाल और उड़द दाल बड़ी को कड़ाही में डालें. इसे तड़के के साथ अच्छी तरह मिलाएं और करीब पांच मिनट तक पकने दें. इससे दाल-बड़ी में तड़के का स्वाद अच्छी तरह मिल जाएगा और सब्जी खाने के लिए तैयार हो जाएगी.

करीब पांच मिनट पकाने के बाद उड़द दाल बड़ी और अरहर दाल की स्वादिष्ट सब्जी तैयार हो जाएगी. इसे गरमागरम रोटी या चावल के साथ परोसा जा सकता है. देसी तड़के के साथ तैयार यह पारंपरिक सब्जी स्वाद में बेहद खास लगती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link