‘करती हूं मैं प्यार सिर्फ संडे को…’, गाना बजते ही बेकाबू हुए लोग, आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में फिर मचा बवाल

‘करती हूं मैं प्यार सिर्फ संडे को…’, गाना बजते ही बेकाबू हुए लोग, आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में फिर मचा बवाल


Last Updated:

Mahoba News: यूपी के महोबा जिले में जलबिहार मेले के आखिरी दिन आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान जमकर हंगामा हो गया. कार्यक्रम में महिला कलाकारों के डांस के दौरान युवकों की भीड़ उग्र हो गई. इससे मेले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई.

Zoom

महोबा आर्केस्ट्रा कार्यक्रम

महोबा: उत्तर प्रदेश के जिला महोबा के कुलपहाड़ कोतवाली कस्बे के मेला मैदान में 9 दिवसीय जलबिहार मेले के आखिरी दिन कुछ ऐसा हुआ, जिसके कारण वहां अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत पैदा हो गई. दरअसल यहां जलबिहार मेले के अंतिम दिन आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान जमकर हंगामा हो गया. कार्यक्रम में महिला कलाकारों के डांस के दौरान युवकों की भीड़ उग्र हो गई.

वहीं जानकारी के मुताबिक, जैसे ही मंच पर ‘करती हूं मैं प्यार सिर्फ संडे को’ गाना बजा, कुछ युवक बेकाबू हो गए और मंच पर चढ़ने की कोशिश करने लगे. स्थिति यहीं नहीं थमी, बल्कि कुछ युवकों ने महिला कलाकारों के चेंजिंग रूम में भी घुसने की कोशिश की. इससे मेले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई.

आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान अभद्र व्यवहार
महोबा के क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ ने बताया कि 03 अक्टूबर के दिन थाना कुलपहाड़ क्षेत्रान्तर्गत कस्बा कुलपहाड़ में चल रहे जल विहार महोत्सव में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान कुछ अराजकतत्वों ने महिला कलाकारों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और मंच पर चढ़ने का प्रयास किया, जिसके कारण वहां अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई.

जांच के बाद होगी कार्रवाई
उन्होंने आगे बताया कि पुलिस की ओर से तत्काल नियंत्रण स्थापित करने और कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस टीम द्वारा हल्का पुलिस बल प्रयोग कर स्थिति को तत्काल नियंत्रित किया गया. पुलिस ने बताया कि उक्त प्रकरण के संबंध में अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है. जांच में मिले सबूतों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक विधिक/विभागीय कार्रवाई की जाएगी.



Source link