कप्तान से जिद करके मांगा एक ओवर, गेंद पकड़ते ही डंडा उखाड़ गए भारतीय पेसर मुकेश कुमार

कप्तान से जिद करके मांगा एक ओवर, गेंद पकड़ते ही डंडा उखाड़ गए भारतीय पेसर मुकेश कुमार


होमखेलक्रिकेट

कप्तान से जिद करके मांगा एक ओवर, गेंद पकड़ते ही डंडा उखाड़ गए मुकेश कुमार

Last Updated:

ईरानी कप 2026 में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मुकाबले में रेस्ट ऑफ इंडिया के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया. मुकेश कुमार ने टीम के लिए कुल 6 विकेट अपने नाम किए, जिसमें सबसे खास जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा का विकेट का था.

Zoom

तेज गेंदबाज मुकेश कुमार

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ईरानी कप में अपनी दमदार गेंदबाज़ी से छा गए. मुकेश कुमार ने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ दूसरी पारी में अपनी घातक गेंदबाजी से रेस्ट ऑफ इंडिया को रोमांचक जीत दिलाई. मुकेश ने टीम के लिए दूसरी पारी में कुल 6 विकेट अपने नाम किए, जिसमें सबसे खास जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा का विकेट रहा.

अनुभवी बल्लेबाज डोगरा ने पहली पारी में भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया था, लेकिन दूसरी पारी में वह गोल्डन डकपर आउट हो गए. मुकेश कुमार ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया. दरअसल, मुकेश कुमार ने कार्यवाहक कप्तान सरफराज खान से जिद करके 14वां ओवर मांगा था. सरफराज उन्हें ओवर नहीं देना चाहते थे, लेकिन मुकेश ने किसी तरह उन्हें मना लिया. गेंद हाथ में आते ही उन्होंने पारस डोगरा के स्टंप्स हवा में उड़ा दिए. इस तरह मुकेश कुमार ने दोनों पारियों को मिलाकर कुल 8 विकेट अपने नाम किया.

View this post on Instagram





Source link