Watch Video: गुस्से को पी गए वैभव सूर्यवंशी, पाकिस्तान की घटिया हरकत पर फट पड़े अभिषेक, सैम अयूब के सेलीब्रेशन ने काटा बवाल

Watch Video: गुस्से को पी गए वैभव सूर्यवंशी, पाकिस्तान की घटिया हरकत पर फट पड़े अभिषेक, सैम अयूब के सेलीब्रेशन ने काटा बवाल


Last Updated:

bad celebration on vaibhav wicket: पाकिस्तान में होनहार खिलाड़ी का टैग लिए घूम रहे सैम अयूब ने वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद वो सेलीब्रेशन किया जो हर किसी को नागवार गुजरा. वो तो शुक्र मनाइए कि कहते कहते वैभव इतने मैच्योर हो गए हैं कि उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा नहीं देखा पहला वाला वैभव  होता तो झगड़ा तय था.

गुस्से को पी गए वैभव सूर्यवंशी, पाकिस्तान की घटिया हरकत Zoom

वैभव सूर्यवंशी के विकेट के बाद सेम अयूब के सेलीब्रेशन पर गर्माया जापान में माहौल

नई दिल्ली. बड़ी पुरानी कहावत है कि कुत्ते की दुम को चाहे कितने सालों तक मिट्टी में दबाकर रखे निकालेंगे तो टेढ़ी की टेढ़ी ही निकलेगी. पाकिस्तान का हाल वैसा ही है, हाथ ना मिलाओ, चाहे कितनी भी बेइज्जती करो, य मैदान पर कितनी भी पिटाई करो ये सुधरने वाले नहीं है. लगातार 6 टी-20 मैच हारने के बाद और वर्ल्ड क्रिकेट में ट्रॉफी चोर के टैग के साथ फाइनल खेलने उतरी पाकिस्तान ने फिर वो हरकत की जिससे बाद उनके साथ वही शुरु हुआ जो पिछले 17 मैचों से चला आ रहा है.

पाकिस्तान में होनहार खिलाड़ी का टैग लिए घूम रहे सैम अयूब ने वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद वो सेलीब्रेशन किया जो हर किसी को नागवार गुजरा. वो तो शुक्र मनाइए कि कहते कहते वैभव इतने मैच्योर हो गए हैं कि उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा नहीं देखा पहला वाला वैभव  होता तो झगड़ा तय था.

वैभव को आउट करने के बाद भद्दा सेलीब्रेशन 

मैच के दूसरे ओवर में जो शाद मसूद फेंकने आए उसमें पहले पहली तीन गेंदों पर वैभव ने दो करारे छक्के जड़ दिए और फिर एक रन लेकर अभिषेक को मारने का मौका दिया. दोनो ओपनर्स ने इस ओवर में 24 रन ठोक दिए. तीसरा ओवर ले कर आए सैम अयूब की पहली गेंद पर वैभव ने रिवर्स स्वीप शाट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा दिया. वैभव जब पवेलिएन की तरफ चले तो सैम अयूब उनकी तरफ गोद में बच्चा वाला लेने वाला सेब्रीशेन करने लगे. ये बात क्रीज पर मौजूद अभिषेक का बुरी लगी. फिर क्या था अगली चार गेंदों पर सैम की गेंदों पर एक छक्का और दो चोके जड़ दिए. नतीजा 3 ओवर में 43 रन बनाकर ओपनर्स ने पाकिस्तान की नींव को हिला दिया था.



Source link