Rajasthan Panchayat Chunav 2026: राजस्थान में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होंगे चुनाव, जानें पूरा शेड्यूल

Rajasthan Panchayat Chunav 2026: राजस्थान में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होंगे चुनाव, जानें पूरा शेड्यूल


जयपुर. राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 का कार्यक्रम जारी हो गया है. राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की. चुनाव चार चरणों में होंगे. इसके साथ ही प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है.

चुनाव में जिला परिषद, पंचायत समिति, ग्राम पंचायत, सरपंच और पंच पदों के लिए चुनाव होंगे. राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार 1 लाख 55 हजार से ज्यादा जनप्रतिनिधि चुने जाएंगे. मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा. राज्य में ‘वन स्टेट-वन इलेक्शन’ के तहत पहले नगर निकाय चुनाव और अब पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव कराए जा रहे हैं. राजस्थान सरकार ने भी इस प्रक्रिया को लेकर ‘वन स्टेट-वन इलेक्शन’ की बात कही है.

एक नजर में पंचायती राज चुनाव

चुनाव से जुड़ी जानकारी विवरण
चुनाव के चरण 4 चरण
जिला परिषद 41
जिला परिषद वार्ड 1,403
पंचायत समितियां 457
पंचायत समिति वार्ड 8,245
ग्राम पंचायत 14,403
कुल जनप्रतिनिधि 1.55 लाख से ज्यादा
मतदान का समय सुबह 7 से शाम 6 बजे तक
आचार संहिता लागू
मतदान की तारीखें 23 अक्टूबर से 16 नवंबर तक
जिला परिषद/पंचायत समिति मतगणना 20 नवंबर
पंच-सरपंच मतगणना मतदान के बाद
जिला प्रमुख/प्रधान चुनाव 25-26 नवंबर
उप जिला प्रमुख/उप प्रधान 27-28 नवंबर

चार चरणों में होगा चुनाव
जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान चार चरणों में होगा. पहला चरण 23 अक्टूबर, दूसरा 29 अक्टूबर, तीसरा 4 नवंबर और चौथा चरण 14 नवंबर को होगा. वहीं पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान 25 अक्टूबर, 31 अक्टूबर, 6 नवंबर और 16 नवंबर को होगा. मतदान का समय सभी चरणों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा.

चार जिलों में दिसंबर में चुनाव
राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने बताया कि 41 जिला परिषदों में से चार जिला परिषदों के चुनाव दिसंबर के बाद होंगे. बारां, श्रीगंगानगर, करौली और कोटा जिला परिषदों का कार्यकाल दिसंबर 2026 में पूरा हो रहा है. इन जिलों की संबंधित पंचायत समितियों के चुनाव की तारीखें अलग से जारी की जाएंगी.

जिला परिषद के लिए नामांकन 8 अक्टूबर से
जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य चुनाव के लिए लोकसूचना 8 अक्टूबर को जारी होगी. जिला परिषद सदस्यों के लिए नामांकन पत्र 13 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक जमा किए जा सकेंगे. 14 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी. नाम वापसी की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर है. इसी दिन नाम वापसी के बाद चुनाव चिन्ह भी आवंटित किए जाएंगे.

अजमेर जिले में पंचायती राज चुनाव दो चरणों में होंगे

चरण जिला परिषद/पंचायत समिति मतदान पंच-सरपंच मतदान शामिल क्षेत्र
पहला चरण 23 अक्टूबर 2026 25 अक्टूबर 2026 सरवाड़, केकड़ी, पीसांगन, सावर, श्रीनगर और अजमेर ग्रामीण की आंशिक पंचायतें
दूसरा चरण 29 अक्टूबर 2026 31 अक्टूबर 2026 अजमेर ग्रामीण, बड़ल्या, सिलोरा, अराई और भिनाय

सिरोही जिले में भी चुनाव दो चरणों में होंगे. यहां पहले चरण में 113 ग्राम पंचायतें और दूसरे चरण में 110 ग्राम पंचायतें शामिल होंगी

चरण सदस्य मतदान पंच-सरपंच नामांकन पंच-सरपंच मतदान शामिल पंचायत समितियां
पहला चरण 23 अक्टूबर 24 अक्टूबर 25 अक्टूबर शिवगंज, कालन्द्री, मंडार और आबूरोड
दूसरा चरण 29 अक्टूबर 30 अक्टूबर 31 अक्टूबर रेवदर, भावरी, पिंडवाड़ा और सिरोही

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में दिए गए कार्यक्रम के अनुसार चुनाव दूसरे और तीसरे चरण में होंगे

चरण सदस्य मतदान पंच-सरपंच मतदान शामिल पंचायत समितियां
दूसरा चरण 29 अक्टूबर 31 अक्टूबर नारायणपुर, कोटपूतली, बानसूर और पावटा
तीसरा चरण 4 नवंबर 6 नवंबर नीमराना, विराटनगर, मैड कुंडला और बहरोड़

पंचायत समिति सदस्यों के नामांकन की तारीख

पंचायत समिति सदस्यों के लिए चरणवार नामांकन कार्यक्रम इस तरह रहेगा:

  1. पहला चरण: 13 अक्टूबर
  2. दूसरा चरण: 16 अक्टूबर
  3. तीसरा चरण: 23 अक्टूबर
  4. चौथा चरण: 4 नवंबर

हर चरण में नामांकन दोपहर 3 बजे तक जमा किए जा सकेंगे. सार्वजनिक अवकाश होने पर संबंधित प्रक्रिया अगले तय नियम के अनुसार होगी.

चुनाव चरण जिले
1 चरण जैसलमेर, फलौदी, सलूम्बर
2 चरण अजमेर, सिरोही, कोटपूतली-बहरोड़ सहित 30 जिले
3 चरण झुंझुनूं, करौली, सीकर, बांसवाड़ा, बीकानेर, जालोर, उदयपुर
4 चरण जयपुर
बाद में बारां, श्रीगंगानगर, करौली और कोटा

पंच और सरपंच के लिए अलग कार्यक्रम

पंच और सरपंच पदों के लिए लोकसूचना चार चरणों में जारी होगी.

  1. पहला चरण: 8 अक्टूबर
  2. दूसरा चरण: 13 अक्टूबर
  3. तीसरा चरण: 19 अक्टूबर
  4. चौथा चरण: 31 अक्टूबर
  • नामांकन सुबह 8 बजे से 11 बजे तक जमा होंगे. उसी दिन सुबह 11:30 बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी.
  • नाम वापसी दोपहर 2 बजे तक की जा सकेगी.
  • इसके तुरंत बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे.
  • पंच और सरपंच पदों की मतगणना मतदान खत्म होने के तुरंत बाद ग्राम पंचायत मुख्यालय पर होगी.

उपसरपंच का चुनाव अगले दिन कराया जाएगा.
पहले चरण में उपसरपंच का चुनाव 26 अक्टूबर, दूसरे चरण में 1 नवंबर, तीसरे चरण में 7 नवंबर और चौथे चरण में 17 नवंबर को होगा.

जिला परिषद और पंचायत समिति का रिजल्ट 20 नवंबर को
जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना सभी चरणों का मतदान पूरा होने के बाद एक साथ होगी. मतगणना 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से जिला मुख्यालय पर शुरू होगी. इसके बाद जिला प्रमुख और प्रधान का चुनाव 25 और 26 नवंबर को होगा. उप जिला प्रमुख और उप प्रधान का चुनाव 27 और 28 नवंबर को कराया जाएगा.

जयपुर में चार चरणों में चुनाव

राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने बताया कि जयपुर जिले में पंचायती राज चुनाव चार चरणों में होंगे. पहले चरण में जैसलमेर और फलौदी के चुनाव एक साथ कराए जाएंगे. चुनाव कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रदेश में 41 जिला परिषदों, 1,403 जिला परिषद वार्ड, 457 पंचायत समितियों और 8,245 पंचायत समिति वार्डों के चुनाव की जानकारी दी. इसके अलावा 14,403 ग्राम पंचायतों के आम चुनाव भी होंगे. चुनाव में 4 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इनमें करीब 2 करोड़ 8 लाख पुरुष मतदाता बताए गए हैं. मतदान के लिए 11 वैकल्पिक दस्तावेजों को मान्य किया गया है. मतदाताओं को मतदान केंद्र पर पहचान के लिए इनमें से मान्य दस्तावेज साथ रखना होगा.

3 लाख से ज्यादा कर्मचारी और 2.72 लाख पुलिसकर्मी
चुनाव प्रक्रिया के लिए 3 लाख 17 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी. सुरक्षा व्यवस्था के लिए 2 लाख 72 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे. हर जिले में एक पर्यवेक्षक भी लगाया जाएगा. नामांकन के दौरान उम्मीदवार के साथ अधिकतम पांच लोग मौजूद रह सकेंगे. चुनाव में विजय जुलूस पर रोक रहेगी.

जरूरी तारीखें एक नजर में

प्रक्रिया तारीख
जिला परिषद के लिए लोकसूचना 8 अक्टूबर
जिला परिषद नामांकन की अंतिम तारीख 13 अक्टूबर
जिला परिषद नामांकन जांच 14 अक्टूबर
नाम वापसी और चुनाव चिन्ह 15 अक्टूबर
जिला परिषद/पंचायत समिति पहला चरण 23 अक्टूबर
दूसरा चरण 29 अक्टूबर
तीसरा चरण 4 नवंबर
चौथा चरण 14 नवंबर
पंच-सरपंच पहला चरण 25 अक्टूबर
पंच-सरपंच दूसरा चरण 31 अक्टूबर
पंच-सरपंच तीसरा चरण 6 नवंबर
पंच-सरपंच चौथा चरण 16 नवंबर
जिला परिषद/पंचायत समिति मतगणना 20 नवंबर
जिला प्रमुख/प्रधान चुनाव 25-26 नवंबर
उप जिला प्रमुख/उप प्रधान चुनाव 27-28 नवंबर

चुनाव के साथ आचार संहिता लागू
पंचायती राज चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है. अब चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों को आयोग के नियमों का पालन करना होगा. राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान, नामांकन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी तैयारियां तय कर दी हैं. अब गांव की सरकार चुनने की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है.



Source link