MP Panchayat Bypoll Results Live: बीजेपी और कांग्रेस किसे कहां से मिली जीत, अभी कौन है आगे

MP Panchayat Bypoll Results Live: बीजेपी और कांग्रेस किसे कहां से मिली जीत, अभी कौन है आगे


Last Updated:

MP Panchayat By Poll Results Live: मध्य प्रदेश में 103 पदों पर पंचायत उपचुनाव हुए थे, जिसकी मतगणना आज हो रही है. अभी तक बीजेपी ने आगर-मालवा की सुसनेर नगर परिषद उपचुनाव में जीत हासिल कर ली है और कांग्रेस को मात दी है. सुसनेर में भाजपा कैंडिडेट प्रदीप सोनी को जीत मिली है. आइए जानते हैं कि बाकी कौन आगे है और कौन पीछे. अभी मतगणना जारी है और शाम तक पूरी स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है.

Zoom

मध्य प्रदेश पंचायत उपचुनाव का रिजल्ट (AI तस्वीर)

Madhya Pradesh Panchayat By Election Results Live: मध्य प्रदेश में पंचायत और नगर निकाय उपचुनाव के बाद अब नतीजों की बारी है और उसके रुझान सामने आने लगे हैं. सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद पर भाजपा के प्रदीप सोनी ने जीत दर्ज की है. उन्होंने कांग्रेस के विष्णु पाटीदार को 960 वोट से हराया. राजनगर में भी भाजपा के सपोर्ट वाले कैंडिडेट ने जीत का स्वाद चखा है. कई सीटों पर अभी कांटेदार मुकाबला चल रहा है. अब प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पंचायत उपचुनाव के नतीजे भी जारी हो रहे हैं. उपचुनाव के लिए 29 सितंबर को मतदान कराया गया था. आइए जानते हैं, इसके बारे में.

मध्य प्रदेश में कुल 103 पदों के लिए उपचुनाव करवाया गया था, जिसमें से 4 पंच, 79 सरपंच, 15 जनपद पंचायत सदस्य और 5 जिला पंचायत सदस्य के पद शामिल थे.

खरगोन जिला पंचायत वार्ड-19 में कांग्रेस को जीत
खरगोन के जिला पंचायत वार्ड-19 के उपचुनाव में कांग्रेस का कब्जा हो गया है. यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और पूर्व मंत्री कसरावद विधायक सचिव यादव के क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ी जीत मिली है. नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य भारत यादव ने जीत का श्रेय विधायक सचिन यादव और कांग्रेस कार्यकर्ताओ की मेहनत को दिया है. कसरावद में 75 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हुई थी. मतगणना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. कांग्रेस के भारत यादव को 12567 वोट मिले, जबकि बीजेपी के योगेश हरिराम यादव को 8492 वोट मिले हैं. इस तरह से कांग्रेस कैंडिडेट ने 4075 वोटों से जीत हासिल कर ली है. निर्दलीय राजाराम खांडे को 1297 वोट मिले हैं. इसके अलावा 411 वोट NOTA में गए है. अब इस जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता खासे उत्साहित हैं.

राजनगर में सीलोन ने भाजपा समर्थित कैंडिडेट को जीत
राजनगर की सीलोन पंचायत में भाजपा समर्थित कैंडिडेट रामसखी पटेल को जीत मिली है. उन्होंने कुल 453 वोटों से जीत दर्ज की है. उनके अलावा इसी जिले की मऊमसानिया पंचायत से भाजपा समर्थित निहारिका पाठक ने 202 वोटों से जीत दर्ज की. इनकी जीत के बाद भाजपा समर्थकों में उत्साह है और हर तरफ खुशी का माहौल है.

सुसनेर नगर परिषद में खिला कमल
पंचायत चुनाव में सभी की नजरें इस बात थीं कि आगर मालवा जिले की सुसनेर नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए हुए उपचुनाव में किसे जीत मिली है, तो यहां से भाजपा के प्रदीप सोनी ने जीत दर्ज कर ली है. उन्होंने कांग्रेस के विष्णु पाटीदार को पटखनी दी है और 960 वोटों से चुनाव जीत लिया है. प्रदीप सोनी को कुल 5663 वोट मिले हैं, जबकि विष्णु को 4703 वोट मिले हैं. दोनों दलों की तरफ से चुनाव जीतने के लिए यहां पूरा जोर लगाया था, लेकिन अंत में जीत भाजपा को मिली.



Source link