IND vs PAK gold medal: भारत की सर्जिकल स्ट्राइक, आखिरी ओवर में पाकिस्तान को हराकर जीता एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल

IND vs PAK gold medal: भारत की सर्जिकल स्ट्राइक, आखिरी ओवर में पाकिस्तान को हराकर जीता एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल


होमखेलक्रिकेट

भारत की सर्जिकल स्ट्राइक, आखिरी ओवर में पाक को हराकर जीता एशियन गेम्स का गोल्ड

Last Updated:

India Gold Medal Asian Games Cricket: अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा के तूफानी अर्धशतकों के बूते भारत ने पाकिस्तान को एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट के फाइनल में हराते हुए गोल्ड मेडल अपने पास बरकरार रखा. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 211 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जवाब में पाकिस्तान टीम पांच विकेट खोकर 192 रन ही बना पाई.

भारत की सर्जिकल स्ट्राइक, आखिरी ओवर में पाक को हराकर जीता एशियन गेम्स का गोल्डZoom

भारत ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीत लिया.

निशिन: पाकिस्तान को आज फिर उसकी औकात पता चल गई! मैदान चाहे युद्ध का हो या फिर खेल का, हिंदुस्तान से टकराने पर पाकिस्तान की बर्बादी तय है. एशियन गेम्स क्रिकेट इवेंट के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को बेहद रोमांचक मैच में 19 रन से हराते हुए लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीत लिया. ये मौजूदा एशियन गेम्स में भारत का 19वां गोल्ड था. फाइनल हारने के बाद सिल्वर मेडल पाकिस्तान को मिला तो श्रीलंका ने बांग्लादेश को हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. हांग्झोऊ में खेले गए पिछले एशियन गेम्स में भी भारतीय क्रिकेट टीम ने स्वर्ण पदक जीता था.

आखिरी ओवर में शिवम दुबे ने बचाए 33 रन
पाकिस्तान को आखिरी दो ओवर में जीत के लिए 44 तो आखिरी ओवर में जीत के लिए 33 रन की दरकार थी. बेहद दबाव भरे हालात में 19वां ओवर फेंकने आए वाशिंगटन सुंदर ने तीसरी गेंद पर छक्का खाने के बावजूद केवल 11 रन दिए, जिसका फायदा आखिरी ओवर लेकर आए शिवम दुबे को मिला, क्योंकि उन्हें 33 रन बचाने थे.



Source link