Easiest Jobs after 12th: 12वीं के बाद सबसे आसान नौकरी कौन सी है? प्राइवेट ही नहीं, सरकारी में भी हैं ऑप्शन

Easiest Jobs after 12th: 12वीं के बाद सबसे आसान नौकरी कौन सी है? प्राइवेट ही नहीं, सरकारी में भी हैं ऑप्शन


Last Updated:

Easiest Jobs after 12th: स्कूली पढ़ाई यानी 12वीं के बाद कौन सी नौकरी सबसे आसान है? जानिए सरकारी और प्राइवेट सेक्टर की ऐसी बेहतरीन और सरल नौकरियां, जिन्हें कम उम्र में किया जा सकता है. इनके लिए किसी भारी-भरकम डिग्री की भी जरूरत नहीं है.

Zoom

Easiest Jobs after 12th: स्कूली पढ़ाई खत्म करते ही सरकारी नौकरी की परीक्षा दे सकते हैं

नई दिल्ली (Easiest Jobs after 12th). स्कूल की पढ़ाई खत्म होते ही सबके मन में सवाल होता है- ‘आगे क्या?’ 12वीं रिजल्ट आते ही भविष्य को लेकर चिंता होना लाजिमी है. कई बच्चे डॉक्टर, सीए या इंजीनियर बनने का सपना देखते हैं. लेकिन कुछ परिवार की जिम्मेदारियों या आर्थिक तंगी के चलते तुरंत अपने पैरों पर खड़ा होना चाहते हैं. उनके मन में अक्सर सवाल रहता है कि 12वीं के बाद कौन सी आसान नौकरी की जा सकती है, जिसमें ज्यादा भागदौड़ न करनी पड़े और करियर की शुरुआत भी सेफ तरीके से हो जाए.

मौजूदा दौर में 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी और प्राइवेट, दोनों सेक्टर में ऐसे कई विकल्प मौजूद हैं जहां बिना डिग्री-डिप्लोमा के आसानी से नौकरी मिल जाती है. इंटरनेट के दौर में जॉब ट्रेंड बदल गया है. डेटा एंट्री ऑपरेटर से लेकर CHSL और MTS जैसी सरकारी नौकरी तक, कई क्षेत्रों में थोड़ी सी मेहनत और सही गाइडेंस से करियर बना सकते हैं. जानिए 12वीं के बाद कौन सी नौकरियां सबसे आसान और फायदेमंद साबित हो सकती हैं.

12वीं के बाद क्या करें?

12वीं के बाद सही करियर ऑप्शन चुन पाना आसान नहीं होता है. अगर आप तुरंत नौकरी करना चाहते हैं तो फैसला बहुत सोच-समझकर लेना होगा. जानिए 12वीं के बाद सबसे आसान नौकरी कौन सी है:

सरकारी नौकरी: 12वीं के बाद सबसे भरोसेमंद और आसान रास्ता

बात नौकरी की हो तो आज भी देश में सरकारी नौकरी (Government Jobs) को सबसे सुरक्षित और पहली पसंद माना जाता है. 12वीं पास युवाओं के लिए एसएससी (SSC) कई ऐसी परीक्षाएं आयोजित करता है जो थोड़ी सी तैयारी के बाद आसानी से पास की जा सकती हैं.

  • एसएससी सीएचएसएल (SSC CHSL): अगर टाइपिंग स्पीड ठीक-ठाक है और बेसिक कंप्यूटर जानते हैं तो लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) या डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के पद बेस्ट हैं. इसकी परीक्षा का स्तर 12वीं बेस पर ही होता है.
  • एसएससी एमटीएस (SSC MTS): यह केंद्रीय विभागों में मल्टी-टास्किंग स्टाफ के लिए होती है. इसका सिलेबस और परीक्षा का पैटर्न काफी आसान होता है. इससे शुरुआत में ही सफलता मिलने के चांस ज्यादा रहते हैं.
  • राज्य स्तरीय पुलिस और डिफेंस: अगर फिजिकल फिटनेस अच्छी है तो राज्य पुलिस कांस्टेबल, जीडी कांस्टेबल (SSC GD) या इंडियन आर्मी (Agniveer) के लिए ट्राई कर सकते हैं. इनमें चयन प्रक्रिया सीधी और तय होती है.

प्राइवेट सेक्टर और डिजिटल स्किल्स: बिना डिग्री के मोटी कमाई के मौके

अगर आप सरकारी नौकरी के लंबे चक्कर में नहीं पड़ना चाहते और जल्दी से अपने हाथों में सैलरी देखना चाहते हैं तो प्राइवेट सेक्टर और डिजिटल दुनिया में अनगिनत आसान रास्ते खुले हैं. आज की तारीख में कंपनियों को स्मार्ट और बेसिक कंप्यूटर की जानकारी रखने वाले युवाओं की तलाश है.

  • डेटा एंट्री और बैक ऑफिस: किसी भी कंपनी के ऑफिस में डेटा एंट्री ऑपरेटर या कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव (BPO/KPO) की जॉब पाना सबसे आसान माना जाता है. इसके लिए कम्युनिकेशन स्किल पर अच्छी पकड़ और बेसिक टाइपिंग आनी चाहिए.
  • कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया: अगर हिंदी या अंग्रेजी पर पकड़ अच्छी है तो घर बैठे या किसी फर्म के साथ जुड़कर कंटेंट क्रिएशन, ट्रांसलेशन या सोशल मीडिया हैंडलिंग का काम शुरू कर सकते हैं. इसमें सीखने की कोई लिमिट नहीं है और कमाई भी शानदार होती है.
  • डिजिटल मार्केटिंग और ग्राफिक डिजाइन: आज-कल 3 से 6 महीने के शॉर्ट टर्म कोर्स करके Canva या बेसिक वीडियो एडिटिंग सीख सकते हैं. हर छोटी-बड़ी दुकान और स्टार्टअप अपना बिजनेस प्रमोट करने के लिए ऐसे स्मार्ट युवा ढूंढ रही है.



Source link