BIGG BOSS 20 Weekend ka vaar: काजी ने कनिका संग किया गंदा मजाक, भड़के सलमान खान, ‘वीकेंड का वार’ में लगेगी क्लास

BIGG BOSS 20 Weekend ka vaar: काजी ने कनिका संग किया गंदा मजाक, भड़के सलमान खान, ‘वीकेंड का वार’ में लगेगी क्लास


Last Updated:

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: सलमान खान के ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार में काफी कुछ दिलचस्प होने वाला है. वीकेंड का वार में सलमान खान इस बार काजी तौकीर को फटकार लगाते दिखने वाले हैं. दरअसल, काजी ने इस हफ्ते कनिका को लेकर गंदा मजाक किया जिसपर भाईजान का गुस्सा फूट पड़ता है. वो कहते हैं कि काजी शुरुआत से अच्छा खेल रहे थे लेकिन अब वो गलत रास्ते पर जा रहे हैं.

Zoom

सलमान खान ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार में काजी को फटकार लगाते हैं.

नई दिल्ली. बिग बॉस 20 में ढेर सारे ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं. आज शनिवार रात को वीकेंड का वार में सलमान खान कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाएंगे. कलर्स टीवी की ओर से जारी प्रोमो में सलमान खान इस बार काजी तौकीर को फटकार लगाते दिख रहे हैं. कुछ समय पहले ही सलमान ने वीकेंड का वार में ही काजी की जमकर तारीफ की थी. उनका कहना था कि काजी शानदार तरीके से गेम खेल रहे हैं, लेकिन इस हफ्ते काजी तौकीर के गेम प्लान पर सलमान का गुस्सा फूटने वाला है.

बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार की झलक दिखाई दी. इसमें सलमान खान काजी को डांटते दिख रहे हैं. प्रोमो में नजर आता है कि इस हफ्ते घर में जो कुछ भी हुआ भाईजान उसपर अपना रिएक्शन देने वाले हैं. काजी तौकीर ने घर के अंदर कनिका के साथ गंदा मजाक किया था. उन्होंने एक्ट्रेस को कहा था कि लॉलीपॉप खाएंगी. इसपर अब सलमान भड़क उठे.

सलमान खान वीकेंड का वार में काजी को फटकार लगाएंगे

View this post on Instagram





Source link