Bharatpur Crime News: खेत की मेड़ जोतने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, मारपीट का वीडियो वायरल

Bharatpur Crime News: खेत की मेड़ जोतने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, मारपीट का वीडियो वायरल


Last Updated:

भरतपुर जिले के हलैना थाना इलाके के भूतौली गांव में खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया. नारायण सिंह पक्ष के लोगों ने धर्मेन्द्र सिंह और उनके परिवार पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में 3 से 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. मारपीट का एक खौफनाक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पीड़ित परिवार का आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद अभी तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है.

Zoom

Bharatpur Crime News: खेत की मेड़ जोतने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले, मारपीट का वीडियो वायरल

भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर जिले से एक बेहद हैरान करने वाली और खौफनाक वारदात सामने आई है. जिले के हलैना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भूतौली गांव में जमीन और खेत की मेड़ के पुराने विवाद ने अचानक एक हिंसक और खूनी संघर्ष का रूप ले लिया. खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-भाटा जंग हुई और धारदार हथियारों का खुलकर इस्तेमाल किया गया. इस पूरी वारदात का एक वीडियो भी अब सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें खुलेआम गुंडागर्दी देखी जा सकती है.

मिली जानकारी के अनुसार, भूतौली गांव के रहने वाले दो पक्षों, धर्मेन्द्र सिंह और नारायण सिंह के परिवारों के बीच खेत की सीमा यानी मेड़ को लेकर काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था. पुलिस को दी गई शिकायत और परिवाद में पीड़ित पक्ष ने बताया है कि नारायण सिंह और उसके परिवार के लोगों ने जानबूझकर धर्मेन्द्र सिंह के खेत की मेड़ को ट्रैक्टर से जोत लिया और उस पर कब्जा करने का प्रयास किया. जब धर्मेन्द्र सिंह को इस बात की जानकारी मिली तो वे तुरंत अपने खेत पर पहुंचे और इस बात का कड़ा विरोध किया.





Source link