भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कई राज्य स्तरीय कार्यक्रमों और विकास कार्यों की सौगात देने जा रहे हैं. आज दिन भर चलने वाले इन आयोजनों में गौ-संवर्धन, डेयरी विकास, नए आपराधिक कानूनों पर प्रदर्शनी और उच्च शिक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम शामिल हैं. भेल (BHEL) दशहरा मैदान में आयोजित विशाल राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में लगभग 35 हजार लोगों की मौजूदगी रहेगी. इस सम्मेलन में मध्य प्रदेश के पशुपालकों और गौशालाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं और सौगातें दी जाएंगी.
गौशालाओं के लिए 101 करोड़ रुपए से अधिक का अनुदान
मध्य प्रदेश प्रदेश की पंजीकृत गौशालाओं में संरक्षित गौवंश के रखरखाव के लिए जुलाई-अगस्त 2026 की 101 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान राशि सीधे डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के जरिए खातों में ट्रांसफर की जाएगी. राज्य सरकार गौशालाओं में दर्ज प्रत्येक गौवंश के लिए 40 प्रतिदिन रुपए की दर से सहायता प्रदान करती है.
उज्जैन में 255 करोड़ रुपए का अत्याधुनिक डेयरी प्लांट
मध्य प्रदेश राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ द्वारा उज्जैन में 255 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक डेयरी प्लांट स्थापित किया जाएगा, जिसका भूमिपूजन आज होगा. इस प्रोजेक्ट में 170 करोड़ रुपए राज्य सरकार देगी, जबकि 85 करोड़ रुपए दुग्ध संघ ऋण के माध्यम से जुटाएगा. शुरुआत में इसकी क्षमता 3 लाख लीटर प्रतिदिन दूध प्रसंस्करण की होगी, जिसे बढ़ाकर 5 लाख लीटर प्रतिदिन किया जा सकेगा. इसे लगभग 2 साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.
दुग्ध उत्पादकों को बोनस
भोपाल और इंदौर दुग्ध संघ के उत्पादकों को लगभग 12 करोड़ रुपए का बोनस वितरित किया जाएगा. सम्मेलन के दौरान गृह विभाग, पशुपालन एवं डेयरी, सहकारिता, लोक निर्माण और परिवहन विभाग अपनी-अपनी प्रमुख योजनाओं व उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण देंगे.
नए आपराधिक कानूनों पर प्रदर्शनी और IISER में ‘अत्री परिसर’ का शिलान्यास
अमित शाह गोपालक सम्मेलन से पहले भेल दशहरा मैदान में ही नए आपराधिक कानूनों पर आधारित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा. दिन के अंतिम चरण में, शाम को भौंरी स्थित IISER (भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान) कैंपस में विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे:
- IISER के विस्तारित परिसर ‘अत्री परिसर’ का शिलान्यास.
- IISER के मुख्य परिसर में स्वामी विवेकानंद की नवनिर्मित भव्य प्रतिमा का अनावरण.
गृह मंत्री अमित शाह का मिनट-टू-मिनट मिनट कार्यक्रम
सुबह 11:00 बजे: होटल ताज लेक फ्रंट से भेल दशहरा मैदान के लिए रवाना.
सुबह 11:25 बजे: भेल दशहरा मैदान आगमन.
सुबह 11:30 – दोपहर 12:00 बजे: नए आपराधिक कानूनों पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन.
दोपहर 12:05 – 1:05 बजे: राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में सहभागिता.
दोपहर 1:30 बजे: होटल ताज वापसी व लंच (लंच के दौरान संगठन व सरकार से चर्चा).
दोपहर 2:15 – शाम 4:15 बजे: मध्यप्रदेश सरकार और केंद्रीय गृह मंत्रालय के मध्य लंबित विषयों पर समीक्षा बैठक.
शाम 4:15 – 5:15 बजे: नारकोटिक्स (Narcotics) विषय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस.
शाम 5:15 बजे: होटल ताज से IISER (भौंरी) के लिए प्रस्थान.
शाम 5:45 – 6:00 बजे: IISER के विस्तारित ‘अत्री परिसर’ का शिलान्यास.
शाम 6:10 – 7:25 बजे: IISER मुख्य परिसर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण एवं समारोह.
शाम 7:50 बजे: भोपाल स्टेट हैंगर से विशेष विमान द्वारा दिल्ली वापसी.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कार्यक्रम
सुबह 11:00 बजे: होटल ताज से बाय रोड भेल दशहरा मैदान प्रस्थान.
सुबह 11:30 बजे: नए अपराध कानूनों पर प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं गोपालक सम्मेलन में सहभागिता.
दोपहर 1:45 बजे: होटल ताज आगमन एवं स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता.
शाम 5:00 बजे: भौंरी स्थित IISER कैंपस में ‘अत्री परिसर’ का शिलान्यास और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण.