Aaj Ka Vrishabh Rashifal: आज इंटरव्यू में मिलेगी सफलता, लव लाइफ में आएगी नई खुशहाली, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: आज इंटरव्यू में मिलेगी सफलता, लव लाइफ में आएगी नई खुशहाली, पढ़ें आज का राशिफल


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 04 October 2026: ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के खास संयोग वृषभ राशि के जातकों के लिए नई उम्मीदें लेकर आए हैं. काशी के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज के अनुसार, 4 अक्टूबर का रविवार वृषभ राशि वालों के लिए आर्थिक उन्नति, पारिवारिक सुख और प्रेम संबंधों के मामले में बेहद फलदायी साबित होने वाला है.

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 04 October 2026 (वृषभ राशिफल)/वाराणसी: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 4 अक्टूबर को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और रविवार का दिन है. वैदिक हिंदू पंचांग के अनुसार, आज पुनर्वसु नक्षत्र और परिघ योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा राशि परिवर्तन कर मिथुन से कर्क राशि में संचरण करेंगे. आइए जानते हैं काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन खुशहाली और प्रसन्नता से भरा रहेगा. जो लोग अविवाहित हैं आज उनके रिश्ते आ सकते हैं. आज आपके घर मेहमानों का आगमन भी होगा. आज आप तनाव से दूर रहेंगे और परिवार के साथ क्वालिटी टाइम भी बिताएंगे.

वृषभ राशि वालों को मिलेगी नई नौकरी
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज उनकी मुलाकात नए-नए लोगों से होगी. इन लोगों की मदद से आपके कई काम भी बनेंगे. आज आपको धन का लाभ भी जरूर होगा. वृषभ राशि वाले आज अपनी वाणी में मधुरता जरूर रखें. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज उनका दिन मिला-जुला रहेगा. आज आप यदि नई नौकरी के लिए इंटरव्यू देने की सोच रहे हैं, तो आपको इसमें सफलता भी जरूर मिलेगी.

एक्सपर्ट की सलाह के बाद करें निवेश
वृषभ राशि के जातक जो निवेश की सोच रहे हैं, आज वे शेयर बाजार में पैसा निवेश कर सकते हैं. हालांकि इसके पहले आपको किसी एक्सपर्ट से सलाह भी जरूर लेनी चाहिए. इसके अलावा आज आप यदि सरकारी योजनाओं जैसे एफडी, टीडी और किसान विकास पत्र में भी पैसा निवेश करेंगे, तो इससे आपको फायदा भी जरूर होगा.

लव लाइफ में आएगी खुशहाली
वृषभ राशि के जातक जो रिलेशनशिप में हैं, आज उनकी लव लाइफ में खुशहाली बनी रहेगी. आज आप अपने पार्टनर को थोड़ा वक्त जरूर दें और उनकी बातों को समझने का प्रयास करें. जो लोग सिंगल हैं, आज उनके पार्टनर की तलाश जरूर पूरी होगी. बात शादीशुदा लोगों की करें, तो आज आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं. यह समय उस लिहाज से भी आपके लिए काफी बेहतर बताया जा रहा है.

सूर्य देव को दें अर्घ्य
आज आपका शुभ रंग नारंगी और शुभ अंक 1 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान सूर्य देव की पूजा-आराधना जरूर करें. आज आप यदि उन्हें तांबे के लोटे में जल भरकर अर्घ्य देंगे, तो इससे आपके जीवन में खुशहाली जरूर बनी रहेगी.



Source link