5 स्टार होटलों के बाथरूम में क्यों लगा होता है आर-पार देखने वाला शीशा? फिर 2 अनजान लोग कैसे नहाते हैं, जानिए प्राइवेसी का सच

5 स्टार होटलों के बाथरूम में क्यों लगा होता है आर-पार देखने वाला शीशा? फिर 2 अनजान लोग कैसे नहाते हैं, जानिए प्राइवेसी का सच


Last Updated:

5 Star Hotel Bathroom Glass Reason: अगर आप कभी किसी 5-स्टार या लग्जरी होटल में ठहरे हैं, तो आपने गौर किया होगा कि वहां के बाथरूम की दीवारें सीमेंट की जगह पूरी तरह पारदर्शी शीशे की बनी होती हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर कमरे में दो लोग या दोस्त ठहरे हों तो प्राइवेसी का क्या होगा? लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि लग्जरी होटलों में यह शीशा सिर्फ शो-ऑफ के लिए नहीं होता बल्कि इसके पीछे वैज्ञानिक कारण होते हैं.

Zoom

बाथरूम में शीशे की दीवाल क्यों होती है. Photo : Canva

5 Star Hotel Bathroom Glass Reason:  वैसे तो शहरों में जो आम होटल होते हैं, उनमें बंद दरवाजे वाले बाथरूम ही होते हैं. लेकिन यदि आपको कभी किसी 5 स्टार होटल में ठहरने का मौका मिले तो आप ठीक से गौर कीजिएगा. इन 5 स्टार होटलों में जो बाथरूम होते हैं वे पूरी तरह से पारदर्शी होते है. बाथरूम का मतलब नहाने वाला बाथरूम. यहां बाथरूम में दीवारें न के बराबर होती है. ये दीवारें सिर्फ पारदर्शी शीशे की बनी होती है. अमूमन बाथरूम के तीन तरफ कांच के शीशे लगे रहते हैं. इसलिए जो उस घर में होते हैं उन्हें बाथरूम में नहा रहे लोग साफ दिखते हैं. आप सोच रहे होंगे कि जब बाथरूम में सब कुछ दिखता है तो नहाने वाले व्यक्ति की प्राइवेसी कैसे सुरक्षित रहती है. इस स्थिति में वहां लोग नहाते कैसे हैं. दरअसल, इसके पीछे कई तरह के साइंस है. यही कारण है कि अब छोटे-छोटे होटलों में भी पारदर्शी शीशे वाले बाथरूम बनाए जाते हैं.

मॉर्डन होटलों में पारदर्शी शीशे के कारण

मॉडर्न होटलों में पारदर्शी या ग्लास वॉल वाले बाथरूम देने का ट्रेंड तेज़ी से बढ़ा है. अब यह छोटे होटलों में इस्तेमाल किया जाने लगा है. यह केवल स्टाइलिश लुक या शो-ऑफ के लिए नहीं है, बल्कि इसके पीछे होटलों के कई व्यावहारिक, तकनीकी और वैज्ञानिक कारण हैं.

  1. कमरा बड़ा और हवादार दिखता है : ग्लास बाथरूम आधुनिक होटल डिज़ाइन की पहचान बन चुके हैं. इसका सबसे पहला कारण यही है कि बाथरूम वाला कमरा बड़ा दिखता है. शीशे की दीवार से नजरें नहीं टकराती. जिसके कारण कमरा बड़ा दिखने का भ्रम होता है. इसलिए छोटा या कॉम्पैक्ट होटल रूम भी देखने में काफी बड़ा, खुला और स्पेसियस लगता है. अगर कोई यात्री अकेला ठहरा है, तो कांच के बाथरूम की वजह से वह नहाते समय भी कमरे के मुख्य दरवाज़े, टीवी या अपने सामान पर नजर रख सकता है.
  2. नेचुरल लाइट का बेहतर इस्तेमाल : कमरे की खिड़की से आने वाली रोशनी सीधे बाथरूम तक पहुंचती है. इसलिए जब यह शीशे की दीवारें होती है तो कमरे का पूरी रोशनी भी बाथरूम में आती है. पारदर्शी शीशा लगे होने के कारण चारों तरफ की रोशनी बाथरूम में आती है. बाथरूम में अलग से लाइट जलाने की जरूरत कम पड़ती है, जिससे होटल का बिजली का बिल भी बचता है. इसमें फिनिश और मॉडर्न लाइटिंग के साथ मिलकर ये एक प्रीमियम और स्पा जैसा माहौल बनाते हैं जो एक स्टाइलिश स्टे की तलाश करने वाले मेहमानों को काफी आकर्षित करता है.
  3. सफाई और मेंटेनेंस में बचत: कांच की दीवार को साफ करना बेहद आसान होता है. कांच पर गंदगी, सीलन या फंगस तुरंत नजर आ जाती है. इससे होटल के हाउसकीपिंग स्टाफ के लिए बाथरूम की सफाई करना आसान होता है.
  4. जलती लाइट छोड़ने की आदत पर रोक : अक्सर देखा गया है कि लोग बाथरूम का इस्तेमाल करने के बाद लाइट बंद करना भूल जाते हैं. सॉलिड दीवार होने पर इसका पता नहीं चलता, लेकिन ग्लास वॉल होने पर कमरे में रोशनी साफ दिखती है और मेहमान लाइट बंद कर देते हैं.
  5. लागत और निर्माण समय में कमी : ईंट-सीमेंट या ड्राईवॉल की तुलना में कांच के पैनल पतले होते हैं. इससे कमरे का 3 से 4 इंच का कीमती स्पेस बच जाता है. साथ ही, इन्हें इंस्टॉल करना तेज और सस्ता होता है.
  6. प्राइवेसी की चिंता कैसे दूर करते हैं: आप सोच रहे होंगे कि इसमें नहाने वालों की प्राइवेसी कैसी सुरक्षित रहती है. वास्तव में बिल्कुल प्राइवेसी भंग नहीं होती. प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए आधुनिक होटल अब कई विकल्प दे रहे हैं. इसमें स्मार्ट या इलेक्ट्रिक ग्लास लगे होते हैं जिसमें एक बटन दबाते ही पारदर्शी कांच धुंधला हो जाता है. कुछ होटलों में ब्लाइंड्स और कर्टेन भी लगे होते हैं. यानी कांच के अंदर या बाहर की तरफ प्राइवेसी के लिए पर्दे दिए जाते हैं. कुछ होटलों में फ्रॉस्टेड ग्लास लगे होते हैं. इसमें कांच का कुछ हिस्सा धुंधला या डिजाइनदार बनाया जाता है ताकि पूरी विजिबिलिटी न रहे.



Source link