4 साल में मां और पति को खोया, फिर भी नहीं टूटी सोनी, मेकअप के हुनर से बदल दी जिंदगी, लोग कहते हैं, रांची की ‘जादू वाली दीदी’

4 साल में मां और पति को खोया, फिर भी नहीं टूटी सोनी, मेकअप के हुनर से बदल दी जिंदगी, लोग कहते हैं, रांची की ‘जादू वाली दीदी’


Last Updated:

Business Idea: रांची की मेकअप आर्टिस्ट सोनी चौरसिया ने 4 साल में मां और पति को खोया. वह 18 साल से मेकअप का काम कर रही हैं और 5000 से अधिक दुल्हनों को तैयार कर चुकी हैं. लोग उन्हें रांची की ‘जादू वाली दीदी’ कहते हैं. वह पति की मौत के बाद अपने बेटे का अकेले पालन पोषण भी कर रही हैं.

ख़बरें फटाफट

रांची: झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली सोनी चौरसिया पेशे से एक मेकअप आर्टिस्ट हैं, लेकिन उनकी जिंदगी काफी स्ट्रगल भरी रही है. सोनी बताती हैं कि 4 साल के अंदर मां और पति की मौत हो गई और उससे पहले पिताजी भी चल बसे. ऐसे में अकेले वह अपने बच्चे को पाल रही हैं और पिछले 18 सालों से मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर काम कर रही हैं. आइये जानते हैं उनकी सफलता के बारे में.

सोनी चौरसिया ने बताया कि मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर वह कुछ ऐसे मेकअप करती हैं कि आपको पहचाना मुश्किल हो जाएगा की वही इंसान है. इसलिए प्यार से लोग उन्हें ‘जादू वाली दीदी’ कहते हैं. अब आलम यह है कि महीने की कमाई तो जबरदस्त है, लेकिन अकेली महिला के तौर पर समाज के ताने खूब मिल रहे हैं. हालांकि अब लोग उन्हें देखकर सीखते हैं और महिलाएं प्रेरित हो रही हैं.

मेकअप के लिए नहीं ली कोई कोई ट्रेनिंग

सोनी बताती हैं कि उन्होंने कभी मेकअप की कोई फॉर्मल ट्रेनिंग नहीं ली. बस 20 दिन का एक कोर्स किया था. इसके बाद खुद प्रेक्टिस करने के बाद हाथ खुलते चला गया और मेकअप करते चले गए. सबसे जरूरी प्रेक्टिस होती है और जब आप मेकअप करते हैं, तो चेहरा को देखना होता है. किसी व्यक्ति का चेहरा कैसा है, इसका स्किन टाइप कैसा है.

वह इस तरीके का मेकअप करती हैं कि अगर कोई ऑइली स्किन वाला है, तो वह हाइड्रोलिक जेल जैसे मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं. इस चीज की समझ होनी चाहिए. पिछले 18 साल में वह नहीं भी तो कम से कम 5000 से अधिक दुल्हन को तैयार कर चुकी हैं. कई बार तो लोग उनके पास 60 साल की औरतें आती हैं और उसका ऐसा मेकअप करती हैं कि वह 40 की लगती हैं.

आज अकेले रहकर करती हैं बेटे का पालन

सोनी बताती हैं कि मेरा एक बेटा है, जो अभी बोर्ड परीक्षा देगा. उसका अकेले पालन पोषण कर रही हैं. उनके हर महीने की कमाई तो अच्छी है, लेकिन कई बार समाज के ताने भी मिलते थे. इन सभी चीजों को इग्नोर कर दिया है. अब आलम यह है कि महिलाएं उन्हें देखकर प्रेरित होती हैं. वह कहती हैं कि आप कर सकते हैं तो मैं क्यों नहीं कर सकती. मैं अधिकतर लोगों को होम सर्विस देती हूं. एक फेशियल का 6000 तो एक मेकअप का 10,000 तक रेट है. ऐसे में वह आराम से महीने की अच्छी कमाई कर लेती हैं.



Source link