स्नैक प्लांट, मनी प्लांट, पीस लिली… 6 इनडोर प्लांट जो बढ़ाते है ऑक्सीजन लेवल, ठंड आने से पहले लगा लें

स्नैक प्लांट, मनी प्लांट, पीस लिली… 6 इनडोर प्लांट जो बढ़ाते है ऑक्सीजन लेवल, ठंड आने से पहले लगा लें


Last Updated:

Indoor Plants For Winter: ठंड के मौसम में देश के कई शहरों में प्रदूषण का स्तर बहुत ज्यादा बढ़ जाता है. ऐसे में बाहर से ज्यादा घर में रहना ज्यादा सेफ माना जाता है, लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि घर की हवा पूरी तरह से साफ है. लेकिन अच्छी बात ये रहती है कि इनडोर एयर क्वालिटी को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है. इसके लिए आप एयर प्यूरीफायर या हवा को साफ करने और ऑक्सीजन को बढ़ाने वाले प्लांट्स भी घर में लगा सकते हैं.

पौधे सिर्फ फूल और सुगंध ही नहीं बल्कि हवा को साफ करने का भी काम करते हैं. कुछ पौधों की खासियत है कि वे दिन या रात के अलग-अलग समय पर ऑक्सीजन छोड़ते हैं, जबकि कुछ पौधे अपनी पत्तियों के जरिए वातावरण में नमी बढ़ाने में मदद करते हैं. वहीं, कुछ पौधे हवा में मौजूद धूल और कुछ प्रदूषक तत्वों को अवशोषित करने की क्षमता के लिए भी जाने जाते हैं. यहां हम आपको ऐसे ही 6 पौधों के बारे में यहां बता रहे हैं, जो कम देखभाल में भी हवा को साफ करेंगे.

स्नेक प्लांट को सबसे उपयोगी इंडोर पौधों में गिना जाता है. यह पौधा रात के समय भी गैसों का आदान-प्रदान करता है और ऑक्सीजन छोड़ता है. इसकी लंबी और सीधी पत्तियां कमरे में हवा के प्रवाह को प्रभावित करने में मदद करती हैं. इसे बेडरूम या बेडसाइड टेबल के पास रखना अच्छा माना जाता है.

स्पाइडर प्लांट की पतली और झुकी हुई पत्तियां वातावरण में नमी छोड़ती रहती हैं. इससे कमरे में हल्की ठंडक और ताजगी का एहसास हो सकता है. इसे हैंगिंग बास्केट या ऊंची शेल्फ पर रखना बेहतर रहता है, जहां इसकी पत्तियां खुलकर फैल सकें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

गोल्डन पोथोस तेजी से बढ़ने वाला पौधा है और इसकी पत्तियों का सतह क्षेत्र बड़ा होता है. ये हवा के साथ लगातार गैसों का आदान-प्रदान करता है और वातावरण में नमी बनाए रखने में मदद करता है. इसे ऊंची शेल्फ या मॉस पोल के सहारे उगाया जा सकता है.

पीस लिली अपनी गहरे हरे रंग की पत्तियों और आकर्षक फूलों के लिए जानी जाती है. यह हवा में मौजूद कुछ प्रदूषक तत्वों को अवशोषित करने की क्षमता रखती है. साथ ही इसकी पत्तियां वातावरण में नमी बढ़ाने में भी मदद करती हैं, जिससे कमरा अधिक आरामदायक महसूस हो सकता है.

रबर प्लांट की बड़ी और चमकदार पत्तियां धूल के कणों को अपनी सतह पर रोकने में मदद कर सकती हैं. ये दिन के समय ऑक्सीजन छोड़ता है और कमरे को हरा-भरा लुक देता है. इसे खिड़की या कमरे के ऐसे हिस्से में रखा जा सकता है, जहां पर्याप्त रोशनी मिलती हो.

एलोवेरा एक लोकप्रिय रसीला (सक्युलेंट) पौधा है. ये रात के समय गैसों का आदान-प्रदान करता है और ऑक्सीजन छोड़ने के लिए जाना जाता है. इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती. एलोवेरा को धूप वाली जगह और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में लगाना चाहिए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link