अब स्टालिन के किस बात पर भड़क गए CM विजय, FIR तक चली गई बात

अब स्टालिन के किस बात पर भड़क गए CM विजय, FIR तक चली गई बात


Last Updated:

तमिलनाडु के धारापुरम उपचुनाव में एम.के. स्टालिन की एक टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ गया है. TVK ने आरोप लगाया है कि स्टालिन ने पार्टी उम्मीदवार सत्यभामा के शारीरिक रूप-रंग का अशिष्ट तरीके से मजाक उड़ाया. मामले को लेकर TVK के वकील दल ने चुनाव आयोग और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. इससे पहले पार्टी नेता निर्मल कुमार ने भी शिकायत की बात कही थी. अब TVK प्रमुख विजय ने X पर पोस्ट कर स्टालिन और DMK पर तीखा हमला बोला है. विजय ने महिलाओं को लेकर भी DMK पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि जनता इस मामले का जवाब देगी.

ख़बरें फटाफट

Zoom

धारापुरम उपचुनाव में एमके स्टालिन की टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ गया है. (फाइल फोटो)

न्यूज18 तमिल
तमिलनाडु की राजनीति में धारापुरम उपचुनाव के बीच एक बयान ने माहौल गरमा दिया है. मामला DMK अध्यक्ष एम.के. स्टालिन से जुड़ा है. TVK उम्मीदवार सत्यभामा को लेकर स्टालिन की एक टिप्पणी पर विवाद खड़ा हो गया है. TVK ने आरोप लगाया है कि चुनाव प्रचार के दौरान स्टालिन ने सत्यभामा के शारीरिक रूप-रंग का अशिष्ट तरीके से मजाक उड़ाया. बात सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी तक नहीं रुकी. TVK की ओर से चुनाव आयोग और पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई है. इसके बाद TVK प्रमुख विजय ने स्टालिन पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट लिखकर DMK और उसके नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

विवाद धारापुरम में शुक्रवार को हुई DMK की चुनावी सभा के बाद शुरू हुआ. TVK की ओर से कहा गया कि स्टालिन ने सभा में उम्मीदवार सत्यभामा का मजाक उड़ाया. इसके बाद पार्टी के मंत्री निर्मल कुमार ने चुनाव आयोग में शिकायत की बात कही थी. अब TVK के वकील दल ने चुनाव आयोग और पुलिस के सामने शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में स्टालिन पर महिला उम्मीदवार के शारीरिक रूप-रंग को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है. इसी घटनाक्रम के बीच विजय ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया. उन्होंने स्टालिन के बयान को लेकर DMK पर भी कई गंभीर आरोप लगाए.





Source link