Kota Viral Video: पिल्लों के लिए बना ढाल, बचाने के लिए कोबरा से भिड़ा स्ट्रीट डॉग, डसने के 10 मिनट बाद मौत

Kota Viral Video: पिल्लों के लिए बना ढाल, बचाने के लिए कोबरा से भिड़ा स्ट्रीट डॉग, डसने के 10 मिनट बाद मौत


Last Updated:

Cobra Street Dog Fight: कोटा के भामाशाह मंडी इलाके में एक फैक्ट्री के पास स्ट्रीट डॉग और कोबरा के बीच जोरदार संघर्ष हो गया. बताया जा रहा है कि पिल्लों की मौजूदगी के चलते कुत्ता सांप से भिड़ गया. दोनों के बीच करीब 10 मिनट तक जंग चली. कुत्ते ने कोबरा को बुरी तरह घायल कर दिया, लेकिन इस दौरान सांप ने भी उसे डस लिया. जहर के असर से करीब 10 मिनट बाद कुत्ते की मौत हो गई. दूसरी ओर कोबरा भी गंभीर रूप से घायल है. सूचना मिलने पर स्नेक कैचर गोविंद शर्मा मौके पर पहुंचे और घायल सांप को रेस्क्यू किया. कोबरा की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है.

Zoom

कोटा के भामाशाह मंडी इलाके में एक फैक्ट्री के पास स्ट्रीट डॉग और कोबरा के बीच जोरदार संघर्ष देखने को मिला

कोटा. राजस्थान के कोटा स्थित भामाशाह मंडी के पास एक फैक्ट्री में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक स्ट्रीट डॉग और कोबरा आमने-सामने आ गए. दोनों के बीच करीब 10 मिनट तक संघर्ष हुआ. कुत्ते ने सांप पर लगातार हमला किया, वहीं कोबरा ने भी पलटकर कुत्ते को डस लिया. आखिरकार इस जंग में स्ट्रीट डॉग की मौत हो गई. दूसरी तरफ कोबरा भी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी हालत नाजुक हो गई.

घटना श्रीनाथपुरम फायर स्टेशन के पास स्थित एक फैक्ट्री की है. बताया जा रहा है किसी तरह फैक्ट्री परिसर में कोबरा पहुंच गया था. वहां मौजूद स्ट्रीट डॉग की नजर सांप पर पड़ी तो वह उससे भिड़ गया. बताया जा रहा है कि आसपास कुत्ते के पिल्ले भी थे. ऐसे में कुत्ते ने पिल्लों को खतरा मानकर कोबरा पर हमला कर दिया.

कुत्ते ने 10 मिनट में तोड़ दिया दम

कुत्ते ने कोबरा को इस कदर दबोचा कि सांप गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों के मुताबिक संघर्ष के दौरान कुत्ते के हमले से कोबरा के शरीर पर गहरी चोटें आईं और वह दो हिस्सों में बंट गया. इसके बावजूद कोबरा ने हार नहीं मानी और उसने कुत्ते को डस लिया. सांप के काटने के बाद कुत्ता कुछ देर तक तड़पता रहा. करीब 10 मिनट बाद उसने दम तोड़ दिया. घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों ने घायल सांप को भी देखा, जो बुरी तरह जख्मी हालत में पड़ा था.

स्नेक कैचर गोविंद शर्मा ने सांप को किया रेस्क्यू

सूचना मिलने पर स्नेक कैचर गोविंद शर्मा मौके पर पहुंचे. उन्होंने सावधानी से घायल कोबरा को रेस्क्यू किया. बताया गया कि सांप की हालत बेहद गंभीर है. उसके शरीर पर कई चोटें हैं और उसकी जान बचने की संभावना कम है. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि स्ट्रीट डॉग अक्सर अपने पिल्लों की सुरक्षा के लिए दूसरे जानवरों पर हमला कर देते हैं.



Source link