Job Fair: मिडिल ईस्ट और गल्फ कंट्री से आए इंजीनियरों ने परखा सरकाघाट के युवाओं का हुनर,  कितने मिलेगी सैलरी?

Job Fair: मिडिल ईस्ट और गल्फ कंट्री से आए इंजीनियरों ने परखा सरकाघाट के युवाओं का हुनर,  कितने मिलेगी सैलरी?


Last Updated:

Himachal Jobs: हिमाचल प्रदेश मंडी के सरकाघाट में दूसरे रोजगार मेले में 1500 से अधिक युवाओं ने विदेश में नौकरी के लिए आवेदन किया. मिडल ईस्ट और गल्फ कंट्री की 12 कंपनियों ने युवाओं का हुनर परखा.

ख़बरें फटाफट

Zoom

सरकाघाट से संबंध रखने वाले समाजसेवी चंद्रमोहन शर्मा.

मंडी. हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में डेढ़ महीने के अंतराल में सरकाघाट में दूसरे रोजगार मेले का आयोजन किया गया. इसमें 1500 से अधिक युवाओं ने भाग लेकर विदेश में रोजगार के लिए आवेदन किया. इस बार मिडल ईस्ट और गल्फ कंट्री की 12 कंपनियों से आए विदेशी इंजीनियरों ने सरकाघाट और साथ लगते युवाओं के हुनर को परखा.

दरअअसल, सरकाघाट से संबंध रखने वाले समाजसेवी चंद्रमोहन शर्मा अपने क्षेत्र के युवाओं को विदेशों में रोजगार दिलाने के उद्देश्य से इन रोजगार मेलों का आयोजन कर रहे हैं. पहला रोजगार मेला 14 अगस्त को आयोजित किया गया था जिसमें लगभग 500 युवाओं का विदेश में रोजगार के लिए चयन हुआ है. इसका पहला बैच विदेश चला भी गया है. जबकि दूसरा रोजगार मेला गुरुवार को आयोजित किया गया.

समाजसेवी चंद्रमोहन शर्मा ने कहा कि विदेशों में कंपनियों को बहुत में मैनपॉवर की जरूरत है. लेकिन सही दिशा और जानकारी के अभाव में यहां के हुनरमंद विदेशों में नहीं जा पाते. चंद्रमोहन शर्मा ने बताया कि उन्होंने विदेशी कंपनियों से विशेष आग्रह करके इस मुहीम को शुरू किया है ताकि क्षेत्र के अधिक से अधिक युवाओं को विदेशों में रोजगार मिल सके. हिमाचल में रोजगार के पर्याप्त साधन उपलब्ध नहीं हैं जिसके लिए यह रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं.

परिणाम के लिए करना होगा इंतजार

रोजगार मेले में प्लम्बर, मैकेनिकल, कंप्यूटर, इलेक्ट्रीशियन सहित अन्य पदों पर युवाओं के साक्षात्कार लिए गए. युवाओं को यह रोजगार मिडिल ईस्ट और गल्फ कंट्री में मिलेगा जिनमें सउदी अरब, दुबई, ओमान, कतर, कुवैत, बहरीन सहित अन्य देश शामिल हैं. कंपनियों ने युवाओं के इंटरव्यू ले लिए हैं जबकि परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे. चंद्रमोहन शर्मा का कहना है कि जितने ज्यादा युवा चयनित होंगे उन सभी को विदेश भेजा जाएगा. गौर रहे कि चयनित युवाओं को 40 से 80 हजार के बीच में सैलरी मिलेगी. इसमें कुवैत और दुबई में नौकरी मिलेगी.



Source link